बॉलीवुड

Aishwarya Rai के EX बॉयफ्रेंड विवेक ओबरॉय का हुआ था एक्सीडेंट, अभिषेक बच्चन ने ऐसे की थी मदद   

बॉलिवुड एक्टर विवेक ओबरॉय का फिल्म ‘युवा’ की शूटिंग के समय भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान एक्टर की अभिषेक बच्चन ने मदद की थी।

2 min read
May 22, 2024
विवेक ओबरॉय, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय

बॉलिवुड एक्टर विवेक ओबरॉय की फिल्म ‘युवा’ को रिलीज हुए आज यानी 22 मई को 20 साल हो गए हैं। इस मौके पर विवेक ओबरॉय ने फिल्म सेट के कुछ किस्से शेयर किये हैं। एक्टर ने बताया है कि फिल्म शूटिंग करते समय उनके साथ भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। विवेक ने बताया है कि उस एक्सीडेंट के दौरान उनकी अभिषेक बच्चन ने मदद की थी। इस किस्से को याद करके विवेक ने बताया है कि अभिषेक ने कैसे उन का साथ दिया था।

विवेक ओबरॉय की फिल्म ‘युवा’ को हुए 20 साल

विवेक ओबरॉय की फिल्म ‘युवा’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 20 साल हो गए हैं। फिल्म ‘युवा’ 22 मई 2004 में रिलीज हुई थी। इस खास मौके पर विवेक ओबरॉय ने फिल्म की शूटिंग के कुछ यादें शेयर किए हैं। विवेक ने बताया है की फिल्म शूटिंग के दौरान अभिषेक का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया था। इस मुश्किल वक्त में उनके साथ अभिषेक बच्चन थे।

विवेक ओबरॉय के एक्सीडेंट के दौरान अभिषेक बच्चन ने दिया था साथ

विवेक ओबरॉय ने मीडिया के साथ बात करते हुए बोला, “एक हंसी-खुशी से गुजर रहा दिन दर्दनाक बन गया जब मोटरसाइकल एक्सीडेंट की वजह से मेरी टांग तीन जगह से टूटी। मुझे याद है मेरे बड़े भाई अजय और दोस्त अभिषेक मेरे पास थे, मुझे हॉस्पिटल लेकर गए, दर्द के उस वक्त मेरे साथ रहे जब टूटी हड्डियां मेरी स्किन को चीर रही थीं और हर जगह खून था।”

विवेक ओबरॉय के एक्सीडेंट को देखकर डायरेक्टर मणिरत्नम को आया था हार्टअटैक

विवेक बोले ने आगे बताया, “मेरा एक्सीडेंट देखने के बाद डायरेक्टर मणिरत्नम को हार्ट अटैक हो गया था। हम दोनों जब अस्पताल में ठीक हो रहे ते तब अजय और अभिषेक मेरे साथ थे। वो जोक्स सुनाकर मेरा मन बहला रहे थे। कई दिक्कतों का सामना किया। फिर 4 महीने बाद सेट पर रीयूनियन हुआ। सारी यूनिट ने मेरा उत्साह बढ़ाया। ‘फना’ और ‘अंजाना अंजानी’ गाने के वक्त मैं लंगड़ा रहा था। कभी-कभी हैरानी होती है कि हमने ये सब कैसे कर लिया।”

ऐश्वर्या राय और विवेक ओबरॉय रिलेशन

सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय और विवेक ओबरॉय रिलेशनशिप में आए थे। साल 2000 में उनके डेटिंग के किस्से सुर्खियों में थे। साल 2003 में विवेक का ब्रेकअप हो गया। साल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी हुई थी। ऐश्वर्या से अलग होने के कई साल बाद विवेक ने प्रियंका अल्वा से शादी की । विवेक और प्रियंका अब दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।

Updated on:
22 May 2024 01:25 pm
Published on:
22 May 2024 01:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर