बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय से इस वजह से हुआ ब्रेकअप, 20 साल बाद छलका विवेक का दर्द, बोले-करियर बबार्द हो गया क्योंकि…

Vivek Oberoi 47th Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का नाम जोड़ा जाता रहा है। तीनों के कई किस्से भी अक्सर चर्चा में रहते हैं।अब 20 सालों बाद विवेक ने बताया कि इस ब्रेकअप ने उनका पूरा करियर बर्बाद कर दिया था।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2023, 3:31 PM IST
Vivek Oberoi Birthday and his breakup with Aishwarya Rai was painful
विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय बच्चन

Vivek Oberoi 47th Birthday: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का आज अपना 47वां जन्मदिन है। विवेक ओबेरॉय हिंदी सिनेमा के उन चंद कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होने अपने दम पर अपना बाॅलीवुड करियर तय किया हैं। 'साथिया', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय ने लोगों का दिल जीतने वाले विवेक ओबेरॉय का करियर अचानक खत्म होने लगा था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ा यह किस्सा जानिए।

पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है
एक दौर ऐसा भी था जब ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय एक दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया और अब एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखते। दोनों का ब्रेकअप खूब चर्चा में रहा था। कहा जाता है कि दोनों के अलग होने की वजह ऐश्वर्या के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान थे। वहीं अब सालों बाद विवेक ओबेरॉय ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

करीब 20 साल बाद उन्होंने बताया कि कैसे इस ब्रेकअप ने उनका पूरा करियर बर्बाद हो गया था। हाल ही में इंडियन एक्प्रेस को दिए गए एक इंटरव्यू में विवेक ने अपने इस बुरे दौर के बारे में बाते की है। जहां वो उन दोनों को याद करके बहुत भावुक भी हो गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पूरे परिवार को उनपर गर्व महसूस होता है कि वो अब अच्छा कर रहे हैं।




विवेक को नहीं मिला रहा था काम

विवेक ने कहा, “मेरे जीवन में एक ऐसा वक्त आया था, जब इंडस्ट्री के कई पॉवरफुल लोग करियर बर्बाद करना चाहते थे। तब मेरी फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला आई थी, इस फिल्म में मेरी एक्टिंग की खूब तारीफ की गई और मुझे इसके लिए अवॉर्ड भी मिला। बावजूद इसके मेरे पास कोई काम नहीं था। 1 से डेढ़ साल तक मैं घर पर बैठा रहा। कोई मेरे पास फिल्में लेकर नहीं आता था।”

20 साल बाद तोड़ी चुप्पी
वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या राय की वजह से उनके करियर पर बुरा असर पड़ा, तो उन्होंने जवाब में कहा, “मैं इसपर कुछ भी कहना पसंद नहीं करूंगा, लेकिन मैं बाकी सभी लोगों को ये जरूर अलर्ट करना चाहूंगा कि अगर आपके अंदर टैलेंट है, तो किसी और की वजह से उसे बर्बाद ना करें।”

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा, अगर आपका पार्टनर आपके प्रोफेशनल लाइफ में दिक्कते ला रहा है, तो ये गलत है।” हांलाकि, अब विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी-अपनी फैमिली के साथ अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन इंडस्ट्री के चर्चित ब्रेकअप्स की जब भी बात होती है तो विवेक और ऐश्वर्या का नाम जरूर लिया जाता है।

Updated on:
3 Sep 2023, 3:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन