फोन करके शाहरुख ने दी सनी देओल को बधाई
उन्होंने बताया, “शाहरुख ने उनकी फिल्म 'गदर 2' देखी और उन्हें फोन करके इसके लिए बधाई दी।” इसके आगे 'गदर 2' एक्टर ने कहा, “मैंने भी कई मौकों पर उन्हें फोन किया है और अलग-अलग मुद्दों पर बात की है। अतीत में कुछ भी हुआ हो, मुझे लगता है वक्त सारे जख्म भर देता है और हम आगे बढ़ जाते हैं।