बॉलीवुड

IIFA 2025 में शामिल होंगे विवेक ओबेरॉय, ग्रैंड सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेंगे!

IIFA 2025: आईफा 2025 में अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, ये एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस बार इसका आयोजन जयपुर में होगा। इमसें ये एक्टर भी शामिल होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2025, 5:37 PM IST
vivek-oberoi-iifa-2025-jaipur
vivek oberoi iifa

IIFA 2025: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय जल्द ही IIFA 2025 के शानदार इवेंट में शामिल होने जा रहे हैं। ये भव्य आयोजन जयपुर, राजस्थान में होगा और इस साल IIFA अपनी 25वीं सालगिरह (सिल्वर जुबली) मना रहा है।

विवेक ओबेरॉय भी होंगे हिस्सा

विवेक ओबेरॉय न केवल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा में कई शानदार किरदार निभाए हैं। वे मानवता और समाज सेवा से जुड़े कई अभियानों का हिस्सा रहे हैं। उनकी मौजूदगी इस इवेंट को और खास बना देगी।

कब और कहां होगा IIFA 2025

IIFA अवॉर्ड्स भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित इवेंट्स में से एक है, जिसे दुनियाभर के फैंस देखते हैं। इस बार का आयोजन अलग ही स्तर पर होगा, क्योंकि यह इसकी 25वीं सालगिरह है। IIFA अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन 8-9 मार्च 2025 को जयपुर, राजस्थान में होने वाला है। इस उत्सव की शुरुआत शनिवार, 8 मार्च को शोभा रियलिटी IIFA डिजिटल अवार्ड्स के साथ होगी।

इसका ग्रैंड फिनाले रविवार, 9 मार्च को IIFA अवार्ड्स के साथ होगा, जिसमें सिनेमाई उत्कृष्टता का सम्मान किया जाएगा और वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा के गहन प्रभाव का जश्न मनाया जाएगा।

Updated on:
26 Feb 2025, 5:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All