28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IIFA 2025: जयपुर में होगा बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो, प्री-इवेंट में शामिल हुई डिप्टी सीएम दिया कुमारी, शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन करेंगे होस्ट

International Indian Film Academy Awards: इस बार IIFA की सिल्वर जुबली 'सिल्वर इज द न्यू गोल्ड' थीम पर होगी। ऐसे में मार्च में जयपुर में सेलेब्रिटीज का जमावड़ा लगने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 20 Feb 2025, 6:08 PM IST

Jaipur Will Host 25th Edition Of IIFA Awards: जयपुर में पहली बार बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो, IIFA (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी) अवॉर्ड्स की मेजबानी राजस्थान करने जा रहा है। इस बार IIFA की सिल्वर जुबली 'सिल्वर इज द न्यू गोल्ड' थीम पर होगी। ऐसे में मार्च में जयपुर में सेलेब्रिटीज का जमावड़ा लगने वाला है। जिसको लेकर सभी काफी उत्साहित है और ये जयपुर के टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा।

पहली बार राजस्थान में IIFA का आयोजन


पहली बार IIFA अवॉर्ड्स राजस्थान में होने जा रहा है। इस आयोजन को राजस्थान सरकार और IIFA के बीच हुए समझौते के तहत राज्य में टूरिज्म और फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इसे राज्य के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा, "IIFA का जयपुर में होना हमारे पर्यटन को नई पहचान देगा और यहां फिल्मों की शूटिंग के लिए माहौल भी तैयार करेगा।"

यह भी पढ़ें : उद्योगपति MP जालान ने राजस्थान के प्रसिद्ध होटल में मनाया वाइफ का बर्थडे, बॉलीवुड सितारों ने बांधा समां, 200 ड्रोन से हुआ लाइटिंग शो

दो दिन का शानदार प्रोग्राम


यह इवेंट 8 और 9 मार्च को जयपुर में आयोजित होगा।

  • * 8 मार्च: IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स, जिसमें डिजिटल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रहे बदलावों को सराहा जाएगा।
  • * 9 मार्च: IIFA का ग्रैंड फिनाले, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे परफॉर्म करेंगे और इंडस्ट्री की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा।

शाहरुख, कार्तिक और नोरा बनाएंगे शाम को खास


इस बार के IIFA में शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन और नोरा फतेही जैसे स्टार्स शामिल होंगे। शाहरुख ने कहा, "IIFA सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की दुनिया में खास है। जयपुर में इस जादुई शाम का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत खास होगा।" कार्तिक आर्यन इस इवेंट को होस्ट करेंगे, जबकि नोरा फतेही अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतेगी।

यह भी पढ़ें : PV Sindhu Wedding Udaipur: सेलिब्रिटी वेडिंग का हॉट डेस्टिनेशन, जानें किन-किन सेलिब्रिटिज ने की थी उदयपुर में वेडिंग डेस्टिनेशन

राजस्थान के लिए खास मौका


IIFA का राजस्थान में होना राज्य के पर्यटन और फिल्म इंडस्ट्री के लिए नए दरवाजे खोलेगा। इस इवेंट से न सिर्फ राजस्थान को एक नया टूरिज्म हब बनने का मौका मिलेगा, बल्कि यहां फिल्मों की शूटिंग के लिए भी माहौल बनेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग