
MP Jalan Wife Birthday: चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित होटल सिक्स सेंसेज में रविवार रात को उद्योगपति एमपी जालान ने अपनी पत्नी का धूमधाम से बर्थडे मनाया। इस दौरान कई बॉलीवुड के सितारों ने यहां पहुंचकर बर्थडे में भाग लिया और परफॉर्मेंस भी दी। इसके साथ ही हरियाणा की एयरबोटीकस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आसमान में 200 ड्रोन के जरिए लाइटिंग शो किया गया। जिसे देखकर कस्बे के लोग भी रोमांचित हो उठे। इसके साथ ही बर्थडे में देश के कई बड़े उद्योगपतियों ने भी भाग लिया तथा जमकर सेलिब्रेशन किया।
उद्योगपति एमपी जालान की पत्नी रश्मि जालान के बर्थडे के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। यह बिजनेसमैन परिवार मुंबई से चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स में बर्थडे सेलिब्रेट करने आया है।
जानकारी के अनुसार उद्योगपति एमपी जालान की पत्नी का 50 वां बर्थडे है। जिसे धूमधाम के साथ सेलिब्रेटेड किया गया। मुंबई से आए इस उद्योगपति के बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सितारे नुसरत भरूचा, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा मैं जहां पर डांस की बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। वहीं पर सूफी सिंगर बिस्मिल ने पूरा समां बांध दिया। इस दौरान देर रात तक जबरदस्त पार्टी होटल में चली।
ड्रोन के जरिए लाइटिंग शो-इस दौरान मेला मैदान में ड्रोन लाइटिंग शो पूरे माहौल में चार चांद लगा दिया। हरियाणा की एयरबोटीकस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आसमान में एक से बढ़कर एक आकृति दिखाई गई। इस दौरान आसमान में बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए ड्रोन के जरिए के केक एवं रश्मि जालान को बधाई की आकृति डी। इसे देखने के लिए मेला मैदान में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गया तथा हर लोगों ने घरों की छत पर चढ़कर पूरे नजरों को अपने मोबाइल में कैद किया। इसके साथ-साथ होटल में जोरदार आतिशबाजी भी की गई।
खाने में 100 तरह के व्यंजन, कई स्थान से आया डेकोरेशन-शाही बर्थडे सेलिब्रेशन में मेहमानों को 100 से अधिक खाने के व्यंजन दिए गए। इनमें राजस्थानी खाने से लेकर साउथ इंडिया एवं गुजरात के साथ पश्चिम बंगाल के व्यंजन प्रमुख रहे। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को सजाने के लिए करीब 300 से अधिक कारीगर अलग-अलग स्थान से आए।
Updated on:
24 Oct 2024, 1:42 PM IST
Published on:
7 Oct 2024, 3:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.