सलमान की फैमिली पार्टी ेमें विवेक ओबेरॉय ने की शिरकत सीमा खान की बर्थडे पार्टी में मेहमान बनकर पहुंचे विवेक क्या सलमान खान ने विवेक को दे दी माफी?
नई दिल्ली | बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और विवेक ओबेरॉय की दुश्मनी पुरानी है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लगा कि सलमान और विवेक के बीच की सालों पुरानी लड़ाई खत्म हो गई है। दरअसल, सलमान की फैमिली पार्टी में विवेक मेहमान बनकर पहुंचे थे। एक तरफ जहां विवेक को सलमान देखना तक नहीं चाहते थे वहीं वो उनके घर की पार्टी में पहुंच गए ऐसे में इस वाक्ये ने सभी को हैरान किया। पार्टी में शामिल होने की विवेक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। विवेक को किसने इस पार्टी में इनवाइट किया था चलिए आपको बताते हैं।
सलमान की फैमिली पार्टी में विवेक की एंट्री
सलमान खान की भाभी और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान की बर्थडे पार्टी में विवेक ओबेरॉय मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स भी पहुंचे और ग्लैरस का तड़का लगाया। लेकिन जिसने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बंटोरी वो थे विवेक ओबेरॉय। ऐसा इसलिए क्योंकि कहीं ना कहीं ये सलमान के घर की पार्टी थी जिसमें विवेक ने शिरकत की थी। इस पार्टी के बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या विवेक और सलमान के बीच भी दोस्ती के आसार बने हैं। जो सलमान, विवेक से बात तक करना पसंद नहीं करते उनकी घर की पार्टी में विवेक का शामिल होना बड़ी बात है।
सीमा खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए ये सेलेब्स
बता दें कि सीमा खान की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान के साथ पहुंची। वहीं अनन्या पांडे अपनी माता-पिता के साथ पहुंची थी। शनाया कपूर भी अपनी मां महीप कपूर और पिता संजय कपूर के साथ दिखीं। करण जौहर और मनीष मल्होत्रा जैसे कई सेलेब्स भी पार्टी में पहुंचे थे।
ऐश्वर्या के लिए विवेक ने सलमान से लिया था पंगा
गौरतलब हो कि विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच ऐश्वर्या राय को लेकर दुश्मनी शुरू हुई थी। विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सलमान पर कई बड़े आरोप लगाए थे। उस दौरान विवेक और ऐश्वर्या के अफेयर की खबरें जोरो पर थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या को विवेक ने संभाला था। दोनों अक्सर ही एक दूसरे के साथ नजर आते थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया लेकिन विवेक को सलमान से दुश्मनी लेना भारी पड़ गया। उनके करियर पर भी इसका बुरा असर पड़ा। विवेक ने कई इवेंट्स के दौरान दबंग खान से माफी भी मांगी जो उन्हें नहीं मिली। अब जब विवेक सलमान की भाभी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए तो ऐसा लगता है कि उन्हें शायद माफी मिल गई है।