बॉलीवुड

विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- फिल्म को मिले सक्सेस

Vivek Oberoi On Maatrubhumi: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' 4 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में विवेक ओबेरॉय ने अपना रिएक्शन दिया है। जो लोगों के बीच छा गया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 4:39 PM IST
Vivek Oberoi On Salman Khan Maatrubhumi
विवेक ओबेरॉय ने फिल्म मातृभूमि पर की बात (Photo Source- Instagram/realbollywoodhungama)

Vivek Oberoi On Salman Khan Maatrubhumi: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के विवाद पूरी इंडस्ट्री के लिए चर्चा का विषय रहे हैं। कहा जाता है कि दोनों की लड़ाई का कारण ऐश्वर्या राय थी। खुद विवेक ने कई इंटरव्यू में बताया था कि 2003 में एक रात नशे की हालत में सलमान खान ने उन्हें कई बार फोन किया और उन्हें व उनके परिवार को भद्दी गालियां दीं थी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। ऐसे में जब विवेक ओबेरॉय से सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेहद शानदार प्रतिक्रिया दी। जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं।

फिल्म मातृभूमि को लेकर क्या बोले विवेक ओबेरॉय?

विवेक ओबेरॉय एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान जब वह मीडिया से रूबरू हुए तो मीडिया ने उनसे कई सवाल किए। बातचीत के दौरान विवेक ओबेरॉय से सलमान खान की फिल्म माृतभूमि लेकर पूछा गया। उन्होंने बेहद शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा अगर कोई भी फिल्म भारतीय सेना के शौर्य, बहादुरी, साहस और पराक्रम पर बनती है, तो दर्शकों के तौर पर सभी को उसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म को खूब प्यार मिलना चाहिए, क्योंकि यह हमारे बहादुर जवानों की गाथा को सामने लाती है।

विवेक ने यह भी कहा कि वह हमेशा यही मानते हैं कि जो भी फिल्म हमारे वर्दी वाले भाइयों और बहनों के लिए दिल में सम्मान जगाती है, ईश्वर करे वह फिल्म जरूर सफल हो। उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि वह देशभक्ति और सेना से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों को एक दर्शक और कलाकार के रूप में पूरा सहयोग देने के पक्ष में हैं।

दोस्त अपूर्व लाखिया के लिए भेजीं शुभकामनाएं

बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया का भी खास जिक्र किया। उन्हें उनकी तारीफ करते हुए उन्हें अपना खास दोस्त बताया। विवेक ने याद किया कि उन्होंने अपूर्व लाखिया के साथ फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में काम किया था।

अपूर्व के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए विवेक ने कामना की है कि ईश्वर उनकी इस फिल्म को बड़ी सफलता दे और यह फिल्म दर्शकों को प्रेरित करे। अपने खुद के प्रोजेक्ट 'मिस्टर एंड मिसेस ग्रे' के ठीक आसपास 'मातृभूमि' की रिलीज होने के बावजूद विवेक का यह अंदाज और शुभकामनाएं फिल्म जगत में सकारात्मक माहौल का संकेत देती हैं।

वहीं, विवेक ओबेरॉय के इस बयान को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनकी फिल्म के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Updated on:
28 Nov 2026, 4:39 PM IST
Published on: