बॉलीवुड

War 2 के सेट से लीक हो गई ऋतिक रोशन की फोटो, जूनियर एनटीआर से इस लुक में करेंगे एक्शन

War 2 Update: ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ के सेट से ऋतिक रोशन का लुक रिवील हो गया है।
2 min read
• •
Jul 26, 2024
Hrithik Roshan

War 2 Update: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल बन रहा है। इसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है। ‘वॉर 2’ को लेकर अपडेट सामने आई है। ऋतिक रोशन ने फिल्म का दूसरा शेड्यूल शुरू कर दिया है।

इसके सेट से ऋतिक रोशन की फोटो लीक हो गई है। फिल्म में कैसा होगा उनका लुक ये भी रिवील हो गया है।

वॉर 2 में ऋतिक रोशन का लुक


‘वॉर 2’ (War 2) को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के कई दिल दहला देने वाले एक्शन सीन होंगे। इसके सेट से ऋतिक की लेटेस्ट फोटो सामने आई है। इसमें ऋतिक रोशन हाथ में डंबल लिए बरमूडा पहने टहलते दिख रहे हैं।

कब पूरी होगी वॉर-2 की शूटिंग

‘वॉर 2’ की शूटिंग जून 2024 तक पूरी होने की संभावना है। इस महीने के अंत तक ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर सकते हैं। इसमें कियारा आडवाणी भी हैं। हालांकि, कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का फिल्म में किरदार अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस मूवी को अगले साल 14 अगस्त को रिलीज किया जा सकता है।

YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्में

‘वॉर 2’ YRF स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इस यूनिवर्स में पहले सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ (2012), ‘टाइगर जिंदा है’ (2017), ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ (2019), शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘पठान’ (2022) और सलमान खान की ‘टाइगर 3’ (2023) शामिल हैं।

Updated on:
26 Jul 2024 12:50 pm
Published on:
26 Jul 2024 12:27 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है