इस फिल्म में एनटीआर जूनियर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसके पहले पार्ट में जाह्नवी कपूर कम ही दिखाई देंगी वहीं ‘देवरा’ की दूसरी किस्त में जाह्नवी कपूर की भी अहम भूमिका होगी। उनके ज्यादातर सीक्वेंस दूसरी फिल्म का हिस्सा होंगे। फिल्म ‘देवरा: पार्ट वन’ (Devara Part 1) 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।