एक ट्रेड सूत्र ने कहा, ''ऋतिक रोशन ने आज 'वॉर 2' का शेड्यूल शुरू कर दिया है और जल्द ही एनटीआर जूनियर भी शूटिंग से जुड़ेंगे, जिसमें नॉन-स्टॉप एक्शन सीक्वेंस होंगे। दोनों एक्टर्स ने पहले शेड्यूल में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देने के लिए खूब मेहनत की थी, दूसरे शेड्यूल में उन्हें और भी ज्यादा मेहनत करनी होगी।''