बॉलीवुड

War 2: ऋतिक रोशन की ‘वॉर-2’ को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने बनाया ये प्लान, जानिए लेटेस्ट अपडेट

War 2 Update: ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर-2 को लेकर को लेकर मेकर्स ने तगड़ा प्लान बनाया है। यहां जानिए इसकी पूरी डिटेल्स।
2 min read
• •
Sep 10, 2024
War 2 Update Hrithik Roshan and Kiara Advani to shoot for romantic song in Italy

War 2 Update: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ ब्लॉकबस्टर रही। फैंस को फिल्म के सीक्वल का इंतजार बेसब्री से है। ‘वॉर 2’ की शूटिंग चल रही है। इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है।

दरअसल, बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'वॉर 2' को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने तगड़ा प्लान बनाया है। इसके लिए वो इटली में एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करने जा रहे हैं।

वॉर 2 का लेटेस्ट अपडेट

इटली का ये कार्यक्रम 18 सितंबर से शुरू होगा और लगभग 15 दिनों तक चलेगा। एक सूत्र ने बताया, "जब आप बॉलीवुड के दो सबसे अच्छे दिखने वाले एक्टरों को पहली बार साथ में लाते हैं, तो आपको दर्शकों के लिए कुछ स्पेशल करना पड़ेगा। 'वॉर 2' मेकर्स भी कुछ नया और मजेदार करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहे हैं।

6 दिन चलेगी शूटिंग

"उन्होंने ऋतिक और कियारा की जोड़ी को सुपरहिट करने के लिए इटली में रोमांटिक सॉन्ग शूट करने का इरादा बना लिया है। जहां वादियों और पहाड़ियों में करीब 6 दिन तक यह शूटिंग चलेगी।" ऋतिक और कियारा इटली में रोमांस का तड़का लगाने के बाद, भारत लौटने से पहले कुछ एक्शन और ड्रामा दृश्यों की शूटिंग भी करेंगे।

कियारा और ऋतिक रोशन

"वॉर 2 से कियारा और ऋतिक की एक भी तस्वीर मीडिया में नहीं आई है। इसलिए वाईआरएफ प्रोडक्शन पूरी कोशिश कर रहा है कि कुछ भी लीक न हो। अगर कोई तस्वीर सामने आती है तो यह मार्केट में हलचल तेज कर सकती है क्योंकि 'वॉर 2' की झलक भर पाने को फैंस बेताब हैं।"

वॉर 2 रिलीज डेट

इस फिल्म में ऋतिक के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर दोनों ही फिल्म में रॉ एजेंट के रोल में नजर आएंगे। रिलीज डेट की बात करें तो ये मूवी 14 अगस्त 2025 को रिलीज हो सकती है।

Updated on:
10 Sept 2024 02:21 pm
Published on:
10 Sept 2024 02:21 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है