23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bhojpuri / Bhojpuri Song 2024: ‘निरदईया मरद’ गाने में काजल त्रिपाठी ने खूब उड़ाया गरदा, सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने लूटी महफिल

Bhojpuri Song 2024: ‘निरदईया मरद’ गाने में काजल त्रिपाठी ने खूब उड़ाया गरदा, सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने लूटी महफिल

Nirdaiya Marad Bhojpuri Song 2024: एक बार फिर साथ आई करिश्मा कक्कड़ और काजल त्रिपाठी की जोड़ी, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने पेश किया लोकगीत 'निरदईया मरद'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 8 Sep 2024, 8:40 PM IST

Nirdaiya Marad Bhojpuri Song 2024

Nirdaiya Marad Bhojpuri Song 2024

Bhojpuri Song Release: भोजपुरी जगत में सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज में गाने गाकर सबका दिल जीत लेती हैं। उनके गाये हुए गाने लोगों के दिलोंदिमाग में छा जाता है और भरपूर प्यार मिलता है। वहीं एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपनी मनमोहक अदाकारी से करोड़ो दिलों पर राज करती है। अपनी मोहिनी मुस्कान और दिलकश अदाओं से अपने फैंस व ऑडियंस पर खूब जादू चलाती हैं।

गाने में दिखा काजल त्रिपाठी का ‘कातिलाना’ लुक

इसी कड़ी में इस सिंगर करिश्मा कक्कड़ और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की शानदार जोड़ी में आया लोकगीत 'निरदईया मरद' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को सिंगर करिश्मा कक्कड़ की मधुर आवाज और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की कमरतोड़ महफ़िल लूट रही है। इसके वीडियो में काजल ने जोरदार ठुमका लगाकर खूब गरदा उड़ाया हैं। वह अक्ट्रेक्टिव लुक व अपनी कातिल अदाओं से सब पर जादू चला रही है। यह गाना देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है, वहीं इसका गीत-संगीत बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच किया गया है।

इसके वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी का पति उससे बहुत प्यार करता है। लेकिन काजल अपने पति से बहुत परेशान हो रही है। वह कहती है कि…

'अभी नये भईल मोर शादी बा, होत देहिया के रोज बरबादी बा, उठता दरदिया सुना कोमल कलाइयां धरा, चूम लेला गलिया ओठललिया ये निरदईया मरद…'