बॉलीवुड

War 2: फिल्म के सेट से लीक हुआ ऋतिक रोशन का लुक, इटली से आया ‘वॉर-2’ का वीडियो

War 2: ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ से एक्टर का लुक लीक हो गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
2 min read
Sep 20, 2024
War 2 Update Hrithik Roshan look leaked video Viral from Italy

War 2 Update: सुपरस्टार ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी ‘वॉर 2’ की शूटिंग इटली में चल रही है। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी इसके लिए वहां पहुंच चुकी हैं। यहीं से ऋतिक का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है।

ट्विटर पर वायरल हुई इन तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि ये ऋतिक रोशन का ‘वॉर-2’ वाला लुक है।

ऋतिक रोशन इस मूवी में एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। इस बार उनके साथ कियारा और साउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर भी होंगे। इटली में इसकी शूटिंग जारी है। यहीं से कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होना शुरू हुए।

वॉर-2 ऋतिक रोशन का लुक

इनमें ऋतिक रोशन एक सफेद टी-शर्ट में रफ और हॉट लग रहे हैं। एक अन्य वायरल क्लिप में अभिनेता अपने निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ मॉनिटर पर शॉट देख रहे हैं। इन्हें फैंस ने रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर शेयर कर दिया।

वॉर-2 रिलीज डेट

यह भी पढ़ें:

हालांकि, ऋतिक का आधिकारिक पहला लुक अभी तक निर्माताओं द्वारा शेयर नहीं किया गया है। यहां पर ऋतिक और कियारा आडवाणी के बीच एक रोमांटिक गाना भी शूट किया जाएगा। रिलीज डेट की बात करें तो वॉर-2 अगले साल 14 अगस्त को रिलीज हो सकती है।

पहले जूनियर एनटीआर का लुक हुआ था लीक

इससे पहले मूवी से जूनियर एनटीआर का लुक भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इसमें वो हाथ में गन लिए दिख रहे थे। मगर वो फोटो फेक निकली थी। उसे AI की मदद से बनाया गया था। लीक होती इन तस्वीरों की वजह से ही आजकल मेकर्स सेट पर नो फोन पॉलिसी लेकर आने लगे हैं, जो कि एक तरह से सही ही है, है कि नहीं?

Updated on:
20 Sept 2024 11:21 am
Published on:
20 Sept 2024 11:21 am
Also Read
View All
‘मेरी कुंडली में दूसरी शादी है’, सुनीता आहूजा के तलाक की अर्जी वापस लेने की खबरों के बीच गोविंदा का पुराना बयान फिर चर्चा में

नीले ड्रम की फोटो शेयर कर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- इंसानी रिश्तों को बॉडी काउंट समझना बंद करें

‘मेरी जवानी ढल चुकी है, अब अवॉर्ड वापसी का मौका भी नहीं’, स्वरा भास्कर ने नेशनल अवॉर्ड को लेकर दिया बड़ा बयान

‘शुगर डैडी’ से लेकर ‘गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए तक’, सुनीता आहूजा के पति को लेकर अब तक 5 शॉकिंग बयान

गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा! महीनों की अनबन के बाद वापस लिया डिवोर्स केस, मैनेजर ने किया खुलासा