बॉलीवुड

Kapil Sharma Show में जंग! सेट से वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो, देखें

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो के सेट से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें हंसी-मजाक की जगह तनाव और टकराव नजर आ रहा है…
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2025, 1:45 PM IST
कपिल शर्मा शो में जंग! सेट से वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो, देखें
कपिल शर्मा शो( फोटो सोर्स: X)

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो की कॉमेडी जोड़ी कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के बीच सब कुछ ठीक नहीं लग रहा है। एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है, जिसमें दोनों के बीच तीखी बहस होती दिख रही है।

सेट से वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो

वीडियो में कीकू शारदा को 'टाइमपास कर रहा हूं?' कहते हुए सुना जा सकता है, जिस पर कृष्णा अभिषेक अचानक नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि वो वहां से जा सकते हैं। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ती हुई दिखती है, जहां कृष्णा अपनी आवाज ऊंची न करने की बात करते हैं, वहीं कीकू कहते हैं कि वो बात को गलत तरीके से ले रहे हैं। बता दें कि वीडियो में सेट पर मौजूद लोग दोनों को शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

प्रैंक या स्क्रिप्ट का हिस्सा

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ का मानना है कि ये सिर्फ एक प्रैंक या स्क्रिप्ट का हिस्सा है, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ये लड़ाई असली है। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों इतने सालों से अच्छे दोस्त हैं, मुझे नहीं लगता कि ये झगड़ा सच है।' तो दूसरे ने यूजर ने कमेंट किया, 'इतने सारे लोग फेक नहीं हो सकते, ये बहस असली लग रही है।' दरअसल अभी तक कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने इस वीडियो पर कोई सफाई नहीं दी है, जिससे दर्शकों के बीच कंफ्यूजन बना हुआ है। क्या ये वाकई लड़ाई है या सिर्फ एक मजाक है? ये अब आने वाला वक्त ही बताएगा।

Updated on:
22 Aug 2025, 1:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई