बॉलीवुड

‘मारा माइक, फोन छीनकर फेंका…’ फैन के साथ आदित्य नारायण की गंदी हरकत आई सामने

फेमस सिंगर आदित्य नारायण ने गुस्से में आकर अपने फैन को माइक मार दिया और उसका फोन छीनकर फेंक दिया। इसका वीडियो सामने आया है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Feb 2024, 1:55 PM IST
watch_aditya_narayan_hits_her_fan_during_live_concert_and_throws_his_mobile_phone_away_in_crowd.jpg
आदित्य नारायण ने फैन से की बदसलूकी

फेमस सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) बेटे आदित्य नारायण का लाइव कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया है। इसमें सिंगर का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। उन्होंने अपने एक फैन के साथ बदसलूकी की है। ये सब छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) का मामला है। वहीं से ही ये वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें आदित्य नारायण ने फैन के हाथ पर माइक दे मारा और उनका फोन लेकर दूर फेंक दिया।

आदित्य नारायण का सामने आया घिनौना चेहरा (Aditya Narayan Video Viral)
अब आदित्य नारायण (Aditya Narayan) के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य गाना गा रहे हैं और अचानक आदित्य रुकते हैं और एक फैन के पास जाते हैं और फिर उन्होंने गुस्से में फैन के हाथ पर माइक से मारा, इतना ही नहीं उसका फोन छीनकर भीड़ में दूर फेंक दिया। फिर बिना कुछ बोले वह गाना गाते हुए स्टेज की तरफ लौट आएं। इस बात का अब तक पता नहीं लग सका है कि आखिर आदित्य ने ऐसा क्यों किया है।

आदित्य नारायण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके फैंस का उनपर गुस्सा बुरी तरह से फूट रहा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इससे पहले आदित्य ने रायपुर के एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ के साथ भी बदतमीजी की थी।" एक यूजर ने लिखा, "इसे पता नहीं किस बात का घमंड है। बेचारे का फोन फेंक दिया।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "टैलेंट-1%, घमंड-99 %।" इसी तरह अन्य यूजर्स भी नाराज होकर उन्हें कमेंट कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़