बॉलीवुड

Birthday Special: बॉलीवुड के विक्की डोनर आयुष्मान की 10 ऐसी बातें, जो आप नहीं जानतें

बेहतरीन एक्टरों में शुमार बॉलीवुड के पहले विक्की डोनर की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2017, 8:31 PM IST
ayushmann
ayushmann

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे एक्टर हैं, जो वीजे या एंकर होने के बाद एक्टर के रूप में पर्दे पर आए। लेकिन सभी सफल हों ये जरूरी तो नहीं। उन्हीं एंकर की भीड़ में आयुष्मान खुराना का चेहरा उभर कर सामने आया। कम बजट में बेहतरीन फिल्में और अपनी एक्टिंग से फिल्म में चारचांद लगाने वाले आयुष्मान खुराना बचपन से एक्टर बनना चाहते थे। छोटी व कम बजट वाली फिल्में करने में उन्हें कोई गुरेज नहीं...वो कहते हैं सब बड़े बजट की फिल्मेेंं नहीं कर सकते। उनकी यही बातें, उन्हें खास बनाती है। बॉलीवुड की चमक धमक से दूर, हमेशा सुलझे रहने वाले आयुष्मान खुराना ने अपने कॅरियर की शुरुआत थिएटर से की, वीजे बन लोगों को एंटरटेन किया। आज बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टरों में शुमार हैं। तो आइए, जानते हैं बॉलीवुड के पहले विक्की डोनर की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...


आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितम्बर, 1984 को पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में हुआ था। बचपन में उन्हें सभी आयुष बुलाते थे।

आयुष्मान के पिता पी खुराना एक एस्ट्रोलॉजर, लेखक और राजनेता हैं। इनकी मां हाउसवाइफ हैं और आयुष्मान का खासा लगाव अपनी मां से ही है।

आयुष्मान की शुरुआती पढ़ाई सेंट जॉन हाई स्कूल से हुई। इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की मास्टर डिग्री प्राप्त की।

आयुष्मान ने अपने कॅरियर की शुरुआत थिएटर से की, जहां उन्होंने 5 सालों तक काम किया। इसके बाद उन्हें बिग एफएम में आरजे की नौकरी मिल गई। उन्होंने बिग चाय, मान ना मान और मैं तेरा आयुष्मान जैसे शोज होस्ट किए।

साल 2004 में आयुष्मान एमटीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो रोडीज का हिस्सा बने और जीते भी। इसके बाद साल 2007 में उन्हें यंग अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया।

आरजे के बाद आयुष्मान को वीजे बनने का मौका एमटीवी ने दिया। इसके बाद इन्होंने बहुत से शो होस्ट किए।


साल 2011 में आयुष्मान ने अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप से शादी कर ली थी। इनको दो बच्चे विराजवीर और वरुष्का खुराना हैं।

आयुष्मान की बॉलीवुड में एंट्री साल 2012 में आई फिल्म विक्की डोनर से हुई। इसमें उनके अपोजिट यामी गौतम थीं, इसी फिल्म से इनका भी डेब्यू हुआ था। इसमें आयुष्मान ने एक स्पर्म डोनर का किरदार निभाया था। ऐसा किरदार बॉलीवुड में पहली बार गढ़ा गया था, जिसे खूब पसंद किया। इस फिल्म के लिए आयुष्मान को कई अवॉर्ड भी मिले थे।

इसके बाद आयुष्मान की कई फिल्में आईं,लेकिन उनमें से नौटंकी साला, बेवकूफियां, हवाईजादा, दम लगा कर हईसा, मेरी प्यारी बिंदू, बरेली की बर्फी और शुभ मंगल सावधान जैसी सफल फिल्मों में काम किया।

आयुष्मान खुराना एंकर और एक्टर के साथ-साथ एक अच्छे सिंगर भी हैं। विक्की डोनर में उनका गाया गाना ‘पानी दा रंग देखके’ बहुत पॉपुलर हुआ था।


एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने अपनी निजी लाइफ व कुड ऐसी बातें कही थीं, जिसे लेकर विवाद हो गया था। जैसे उन्होंने कहा था कि शादी से सेक्स करने में कोई बुराई नहीं है,क्योंकि यदि दो लोग बेहद क्लोज होते हैं, तो उसमें कोई परेशानी नहीं। इसी तरह उन्होंने अपनी जिदगी के निजी एक्सपीरियंस को शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके स्कूल पर उन दिनों सेक्स एजुकेशन पर खुलकर बातें हुआ नहीं करती थीं। आयुष्मान ने बताया कि उनके स्कूल में एक फीमेल टीचर, जो बायोलॉजी पढ़ाती थीं। वो अक्सर स्टूडेंट्स को सेक्स पर बेस्ड चैप्टर को ना पढक़र आगे बढ़ जाती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि 20 साल की उम्र में उन्होंने अपना स्पर्म डोनेट किया था। यानी उन्होंने फिल्मों में आने से वो काम किया था, जिसे उन्हें पर्दे पर करने को मिला। इसे महज एक संयोग ही कहेंगे।

Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल