बॉलीवुड

शराब के नशे में धुत्त संजय दत्त ने दिवाली पार्टी में फोटो जर्नलिस्ट को दी भद्दी गालियां, देखें वीडियो में

जब फोटोग्राफर्स ने संजय दत्त का वीडियो बनाना शुरू किया तो संजय दत्त भड़क गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 11:02 AM IST
Sanjay dutt
Sanjay dutt

पूरे देश के साथ-साथ बॉलीवुड में भी दिवाली की धूम रही। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। अभिनेता संजय दत्त ने भी दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इसी पार्टी से संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे संजय दत्त फोटो जर्नलिस्ट के साथ गाली गलौच करते नजर आ रहे हैं।

फोटोग्राफर्स ने बनाया वीडियो तो भड़के संजय दत्त:
दिवाली पार्टी की कवरेज के लिए कुछ फोटोग्राफर्स बाहर खड़े थे। जब फोटोग्राफर्स ने संजय दत्त का वीडियो बनाना शुरू किया तो संजय दत्त भड़क गए।

वीडियो में संजय दत्त मीडिया के कुछ लोगों से कहते नजर आ रहे हैं कि बहुत लेट हो गया है और वह अभी तक यहां खड़े हैं। अपने घर जाओ। इसके बाद उनका पारा और ज्यादा हाई हो गया और वे फोटोग्राफर्स को भद्दी गालियां देने लगे।

फोटोग्राफर्स को घर जाने के लिए कहा:
वीडियो में आप देख सकते हैं कि संजय दत्त ने फोटोग्राफर्स को घर जाने के लिए कहा। उन्होंनेे कहाख् ‘जाओ दादा आपको भी अपनी दिवाली मनानी चाहिए। दिवाली है… घर जाओ ना यार, दिवाली दूं क्या..तो जाओ ना घर।’ इसके बाद उन्होंने गाली गलौच कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय दत्त ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी।

Updated on:
11 Nov 2018, 11:02 AM IST
Published on:
Also Read
View All
200 करोड़ की मनी लॉन्ड्ररिंग मामले में कोर्ट में पेश होंगी नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर के केस में देंगी गवाही

‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई रणबीर कपूर की ‘रामायण’, अच्छी प्रतिक्रियाओं के बाद भी रह गई कोसों दूर

कौन थे दिव्य पक्षी जटायु? जिन्होंने माता सीता के लिए लड़ा था रावण से युद्ध, फिल्म ‘रामायण’ के बने गुमनाम हीरो

Ramayana Part 1 Ending Explained: जटायु और रावण के भीषण युद्ध से लेकर हनुमान की झलक तक, ‘रामायण 2’ को लेकर खुले कई राज

‘गोविंदा आज जो खा रहे हैं वो मेरे भाग्य का है’, सुनीता आहूजा ने फिर अपने रिश्ते पर की बात, बोलीं- मैं सच का साथ देती हूं