बॉलीवुड

मां ने अनुपम खेर से मांगे 50 हजार रुपए, बेटे ने दिया ऐसा जवाब, वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो में अनुपम खेर की मम्मी उनसे पैसे मांगती हैं।
2 min read
Nov 22, 2019
अनुपम खेर
अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) अकसर अपनी मॉम के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। फैंस को उनके यह वीडियो काफी पसंद भी आते हैं। अब उन्होंने अपनी मां के साथ खुद का एक वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में अनुपम खेर के साथ उनके भाई राजू खेर और उनकी मम्मी भी हैं। वीडियो में अनुपम खेर की मम्मी उनसे पैसे मांगती हैं। वह पहले ही राजू खेर को इशारा कर देती हैं कि वह अनुपम खेर से मजाक कर रही हैं। वह अनुपम से 50 हजार रुपये मांगती हैं। इस पर एक्टर उनसे पूछते हैं कि इतने पैसे का क्या करोगी। पहले तो आपका गुजारा 10-20 हजार रुपये में हो जाता था।

इसमें उनकी मम्मी बताती हैं कि दिवाली है, इसलिए पैसे की जरूरत है। इधर-उधर देने होते हैं। हालांकि थोड़ी देर बाद उनकी मम्मी असलियत बता देती हैं कि वे तो मजाक कर रही हैं, जो भी पैसे वो दे देंगी, वह उससे गुजारा कर लेंगी। अनुपम ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्न्शन में लिखा, 'जब मैं मुंबई में था— मॉम और मेरे भाई राजू खेर से दिवाली के खर्च को लेकर बात कर रही थीं। अकसर वह बहुत कम पैसों के लिए कहती हैं लेकिन मुझे टेस्ट करने के लिए उन्होंने थोड़े ज्यादा पैसे बोले। उसी समय राजू को इशारा भी कर दिया। मॉम के इन एक्शंस को मिस मत करना। उनकी मासूम बनने की कोशिश कैमरे में कैद हो गईं। वे बहुत ही कमाल की हैं।'

Published on:
22 Nov 2019 07:12 pm