बॉलीवुड

सोनू सूद को भाई क्यों बुलाती हैं ऐश्वर्या राय़

सोनू सूद अपने अच्छे कामों की वजह से अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी दरियादिली के किस्से अब देशभर सुनाए जाते हैं। लेकिन फिल्मी दुनिया से अभी भी सोनू सूद को छोटे मोटे रोल ही दिये जा रहें हैं। उनका और ऐश्वर्या राय का क्या संबंध है और ऐश्वर्या उन्हें भाई क्यों बुलाती हैं आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2021, 1:23 PM IST
what is the connection between sonu sood and aishwarya rai
सोनू सूद को भाई क्यों बुलाती हैं ऐश्वर्या राय़

सोनू सूद को मुख्य पहचान फिल्म दबंग में छेदी सिंह के किरदार से मिली थी। इसके बाद उन्हें कई और फिल्मों में इसी तरह के रोल ऑफर हुए। इसके अलावा वे दक्षिण भारतीय सिनेमा के नियमित सदस्य रहे। हालाकि उन्हें इससे फैन फॉलोइंग नहीं मिली।

उन्हें असली प्रशंसा मिली कोरोना महामारी के लॉकडाउन के दौरान। लॉकडाउन में जब प्रवासी मजदूर पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। तब सोनू सूद ने अपने प्रयासों से लोगों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने का जिम्मा उठाया। उसके बाद से वे लगातार अपने कामों के लिए जाने जाते रहें हैं। जिसके चलते यह सोशल मीडिया और सामाजिक लोगों में छाए रहते हैं।

आइये अपने विषय पर लौटते हैं और जानते हैं कि ऐश्वर्या राय और सोनू सूद के बीच क्या कनेक्शन है। इस विषय को लेकर जब हमने सोनू सूद ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह बच्चन फैमिली में उनके फेवरेट स्टार अमिताभ सर हैं और उनके परिवार के प्रति उनका रिश्ता बहुत ही गहरा है।

उन्होंने बताया कि बच्चन परिवार के सभी लोग बहुत अच्छे हैं, जब सेट पर मिलते हैं तो उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगता है। सेट पर काम करते हुए अमिताभ सर अपने लाइने बार-बार दोहराते हैं तथा अभिषेक जिसे हम सिनेमा मैं फिल्मों में देखते हैं, वे असल जिंदगी में वैसे ही हैं। सोनू ने बताया कि फिल्म “बुड्ढा होगा तेरा बाप” मैं अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उनके पिता का रोल निभाया था। फिल्म “युवा” मैं अभिषेक उनके भाई का किरदार निभाया था, वही ऐश्वर्या ने फिल्म जोधा अकबर में बहन का किरदार निभाया।

सोनू सूद ने बताया कि ऐश्वर्या राय सेट पर अपने काम को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं, सीन खत्म हो जाने के बाद ओपन बात करते हैं। वे कहती हैं कि आप को देखती हू तो आप मुझे अपने पापा की याद दिलाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय सोनू सूद को आज भी भाई साहब कहकर बुलाती है।

बच्चन परिवार से सोनू सूद का करीबी रिश्ता होने तथा जोधा अकबर में अपने किरदार की वजह से ऐश्वर्या आज भी सोनू सूद को भाई कहकर बुलाती हैं। वहीं सोनू सूद भी उनको बहन की तरह सम्मान देते हैं।

Published on: