
ऋतिक रोशन के अपोजिट पूजा हेगड़े ने फिल्म मोहेनजोदाड़ो से डेब्यू किया था। आशुतोष गोवारीकर की हिंदी फिल्म से डेब्यू करने से पहले अभिनेत्री ने कुछ तमिल और तेलुगू फिल्में की हैं। हाल ही अभिनेत्री एक इवेंट को अटैंड करती नजर आई और वहा वे थोड़ी असहज दिखीं। सूत्रों के अनुसार पूजा एक इवेंट में थीं और शुरुआत में उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिया। लेकिन फोटो खींचने के बाद वे मीडिया से बातचीत करने वाली थीं। जब वे इंटरव्यू दे रही थीं तो उन्होंने यह कहा कि इवेंट के अलावा उनसे कोई और सवाल पूछा नहीं जाए क्योंकि वे जवाब नहीं देना चाहती हैं।
हालांकि जब उनसे उनके काम के बारे में पूछा गया तब भी उन्होंने कोई क्लियर जवाब नहीं दिया। इसके बाद अभिनेत्री ने अपनी टीम को बीच में दखल देने के लिए कहा और बाद में वेन्यू के अंदर चली गईं। पूजा की डेब्यू मूवी मोहेनजोदाड़ों ने अच्छा व्यवसाय नहीं किया था। हाल ही वे सलमान खान की फिल्म रेस 3 में शामिल होने को लेकर चर्चा में थीं, जिसमें जैकलीन फर्नांडीस भी हैं। हालांकि फिल्म निर्माताओं ने अब तक कुछ आॅफिशियल आनाउंसमेंट नहीं किया है। इसके अलावा उनके पास आने वाले कुछ सालों के लिए तेलुगू की कुछ फिल्में हैं।
क्या ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म में किसी नई हिरोइन को कास्ट करना चाहते हैं? ऋतिक रोशन ने हाल ही यह कन्फर्म किया था कि वे विकास बहल की फिल्म सुपर 30 का हिस्सा होंगे। इससे पहले बहुत से कयास लगाए जा रहे थे कि ऋतिक यह फिल्म करेंगे या फिर इसकी बजाय कृष 4 शुरू करेंगे। हालांकि निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले आॅफिशियल किया था और फिल्म की लीडिंग लेडी की कास्टिंग अभी किए जाना बाकी है।
सूत्रों के अनुसार कैटरीना कैफ कुछ समय पहले मैथेमेटिशियन आनंद कुमार को लेकर ऋतिक रोशन और विकास बहल से मीटिंग करती नजर आई थीं लेकिन मेकर्स ने अब तक लीड हिरोइन फाइनल नहीं की है। ऋतिक रोशन फिल्म के लिए कोई नया चेहरा लेने के इच्छुक हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह फिल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार सही रहेगा। दूसरी तरफ कैटरीना ने भी विकास के साथ फिल्म साइन करने इनकार कर दिया है, जब से वे मीटिंग से उनकी फिल्मों के बारे में जानकार आई हैं। कैटरीना इन दिनों शाहरुख के साथ आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास ठग्स आॅफ हिन्दुस्तान भी है जिसमें आमिर खान , अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख भी हैं।
पिछली दो फिल्मों मोहेनजो दाड़ो में पूजा हेगड़े और काबिल में यामी गौतम , ऋतिक रोशन के साथ नए जोड़ी बनाई गई थी लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। जहां मोहेनजो दाड़ो ने बॉक्स आॅफिस पर कोई कमाल नहीं किया था वहीं काबिल ठीक ठाक रही थी। कैटरीना कैफ और ऋतिक रोशन इससे पहले बैंग बैंग में साथ नजर आए थे लेकिन वो फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।