लोगों ने दी दाद, कहा जबरदस्त
दूतावास के अफसर इस वीडियो में हिंदी फिल्मों के मशहूर डायलॉग्स बोलते हुए देखे जा रहे हैं। शोले, कितने आदमी थे, ओम शांति ओम में एक चुटकी सिंदूर की कीमत वाले डायलॉग उम्दा तरीके से अमरीकी अफसर बोल रहे हैं। अमरीकी दूतावास ने वीडियो के साथ ट्वीट में लिखा है बॉलीवुड से कौन प्यार करता है? हम करते हैं! देखिए हमारे ऑफिसर्स का ऑडिशन। इस विडियो को USIndiaDosti हैशटैग के साथ पोस्ट किया गया है।