बॉलीवुड

शाहरुख के बेटे आर्यन के पीछे पड़ी एक भिखारी लड़की, ऐसा था रिएक्शन

शुरूआत में तो आर्यन ने इन बच्चों को इग्नोर किया। लेकिन इन बच्चों ने आर्यन का पीछा नहीं छोड़ा।
2 min read
Aug 06, 2018
aryan khan
aryan khan

बॉलीवुड की दुनिया चकाचौंध भरी है। स्टार्स के आगे पीछे लोगों की भीड़ लगी रहती है। फैन उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। यहां तक की उनका बाहर रोड़ पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि इसके लिए उनको बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इस स्टारडम को पाने के लिए उन्हें बहुत से पापड़ बेलते पडते हैं। लेकिन आजकल के स्टारकिड्स को बिना कुछ किए ही यह अटेंशन मिल रहा है। इनमें से कुछ स्टारकिड तो ऐसे हैं जो कि मीडिया और फैंस की नजरों में पहले से ही छाए हैं। इनमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन का नाम भी शामिल है।

जब भिखारियों ने घेर लिया आर्यन को:
हाल में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक अजीब स्थिति में फंस गए। दरअसल वह एक इवेंट से बाहर आ रहे थे। 5 अगस्त को फ्रेंडशिप डे के मौके पर आर्यन अपने दोस्तों के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित एक होटल पहुंचे। उस दौरान उनके साथ जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी मौजूद थीं। जब आर्यन इवेंट से बाहर निकले तो उनके पीछे कुछ भिखारी पड़ गए।

दरअसल मीडिया और लोगों का हुजूम देखकर पैसे मांगने के लिए कई भिखारी भी वहां पहुंच गए थे। जब आर्यन बाहर निकलकर अपनी गाड़ी को ढूंढ रहे थे तो छोटे-छोटे बच्चे उने पैसे मांगने लगे। शुरूआत में तो आर्यन ने इन बच्चों को इग्नोर किया। लेकिन इन बच्चों ने आर्यन का पीछा नहीं छोड़ा। वे आर्यन के पीछे-पीछे उनकी कार तक चल गए। इस पर आर्यन ने अपनी जेब से कुछ पैसे निकालकर उन बच्चों को दिए।

श्रीदेवी की बेटी के भी पीछे पड़े भिखारी:
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी इस फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं। मौके पर खुशी फ्लोरल टॉप और डेनिम में नजर आईं। वेन्यू से बाहर निकलते वक्त एक गरीब बच्ची खुशी कपूर से भी पैसों की डिमांड करती रही। हालांकि खुशी कपूर ने उसे पैसे नहीं दिए। खुशी उस बच्ची को देख मुस्कुराती नजर आईं।

Published on:
06 Aug 2018 05:33 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’