बॉलीवुड

जब एक्टर बिश्वजीत ने 15 साल की रेखा को जबरन 5 मिनट तक किया था किस, एक्ट्रेस की हो गई थी बुरी हालत

रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में 54 साल हो चुके हैं लेकिन उनका ये सफर आसान नहीं था। 15 साल की उम्र में फिल्म के सेट पर रेखा के साथ ऐसी घटना हुई जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था।

2 min read
Rekha Biswajit kissing scene

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा का आज 66वां जन्मदिन है। 10 अक्टूबर 1954 को जन्मीं रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। अपनी एक्टिंग से लाखों करोड़ों लोगों का दिल जीतने वालीं रेखा अपनी खूबसूरती के मामले में आज भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ को टक्कर देती हैं। रेखा ने बेहद ही कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 54 साल हो चुके हैं लेकिन उनका ये सफर आसान नहीं था। 15 साल की उम्र में फिल्म के सेट पर रेखा के साथ ऐसी घटना हुई जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था।

फिल्म का नाम था अंजाना सफर। इस फिल्म में वह खुद से 25 साल बड़े एक्टर बिश्वजीत के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा आज भी मशहूर है, जो रेखा के लिए किसी हादसे जैसा था। इस घटना का जिक्र उनकी बायोग्राफी 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में भी किया गया है। इसमें बताया गया है कि 1969 में आई 'अंजाना सफर' की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में चल रही थी। फिल्म में बिश्वजीत और रेखा पर एक रोमांटिक सीन फिल्माया जाना था। सीन की शूटिंग से पहले ही इसे लेकर सारी स्ट्रेटजी बना दी गई। लेकिन रेखा इससे अंजान थीं।

डायरेक्टर के एक्शन बोलते ही बिश्वजीत ने रेखा को बांहों में भरा और उन्हें किस करने लगे। रेखा को कुछ समझ नहीं आया और वो सन्न रह गईं। उन्हें सीन में इस किस के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। सीन के बीच में डायरेक्टर ने ना कट कहा और न ही बिश्वजीत रुके। लगातार पांच मिनट तक उन्होंने रेखा को किस किया। इस दौरान जहां यूनिट के लोग सीटियां बजा रहे थे तो रेखा की आंखें बंद थीं। उनकी आंखों में आंसू थे।

इस सीन के बाद बिश्वजीत का कहना था कि यह डायरेक्टर का आइडिया था। वह बस उनके निर्देशों का पालन कर रहे थे। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। ह एन्जॉयमेंट के लिए नहीं था, बल्कि सीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। इस घटना ने रेखा को अंदर तक झकझोर दिया था।

Published on:
10 Oct 2020 08:04 am
Also Read
View All