23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KBC 12: पिता को याद कर इमोशनल हुए Riteish Deshmukh, अंगदान के लिए लिया ये बड़ा फैसला

हाल ही में अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ एक्टर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर अंगदान करने का फैसला किया है। ऐसे में वह भी केबीसी के करमवीर स्पेशल एपिसोड में पहुंचे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 10 Oct 2020, 7:06 AM IST

riteish_deshmukh.jpg

KBC 12 riteish deshmukh

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बीच पूरी सुविधाओं व सुरक्षा के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन शुरू हो चुका है। महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर हॉट सीट पर बैठकर प्रतिभागियों से सवाल करते नजर आ रहे हैं। केबीसी में इस हफ्ते कर्मवीर एपिसोड में मोहन फाउंडेशन से जुड़े डॉक्टर सुनील श्रॉफ पहुंचे। जिन्होंने अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसके साथ ही ऐसे लोगों की कहानी को भी दिखाया गया जिन्हें दूसरों के अंग पाकर एक नया जीवदान मिला। हाल ही में अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ एक्टर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर अंगदान करने का फैसला किया है। ऐसे में वह भी केबीसी के करमवीर स्पेशल एपिसोड में पहुंचे थे।

Neha Kakkar ने रोहनप्रीत सिंह से कही अपने दिल की बात, भाई टोनी कक्कड़ ने दिया ये रिएक्शन

इस दौरान अमिताभ बच्चन ने रितेश देशमुख से उनके पिता के बारे में बात की। बिग बी ने कहा कि आखिर में पिता के लिए आप खुद अंगदान के लिए आगे आए थे, क्या यह बात सच है? इस पर रितेश ने कहा, 'डॉक्टर ने हमें लिवर ट्रांसप्लांट के लिए कहा। उस वक्त इस बात का ख्याल आता था कि एक तरफ हम चाहते थे कि जल्दी पापा के लिए कोई डोनर मिल जाए। फिर आखिर में मैंने कहा कि मैं लीवर दूंगा। मैंने सारे टेस्ट करवाएं। लेकिन लीवर के साइज को लेकर डॉक्टर ने मुझे सलाह दी कि आप अपना लीवर न दें।' रितेश ने बताया कि किस तरह पिता विलासराव देशमुख के लिवर ट्रांसप्लांट को लेकर मुश्किलें आई थीं।

हाथरस केस: आरोपी ने लड़की की मां और भाई पर लगाए गंभीर आरोप, Javed Akhtar का फूटा गुस्सा

इसके साथ ही रितेश देशमुख ने अंगदान के फैसले को लेकर भी अपनी बात कही। रितेश ने कहा, 'हम पिछले कई सालों से इसके बारे में सोच रहे थे। हमारे पास अंगदान को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं थी। हमें पता नहीं था कि इस प्रक्रिया के लिए कहां जाना चाहिए और क्या करना चाहिए? इसके बाद हमने एक वीडियो बनाकर अंगदान करने की इच्छा जताई।' इसके अलावा एक्टर ने बताया कि उन्होंने नॉनवेज फूड, ब्लैक कॉफी और गैस-युक्त पेय छोड़ दिए हैं। ताकि उनका शरीर स्वस्थ रहे और जब अंगदान करने की बारी आएगी तो लोग ये कहें कि ‘जाते-जाते स्वस्थ अंग छोड़ कर गया।' उनकी इस बात को सुनकर डॉ. श्रॉफ और बिग बी ने उनकी काफी सराहना की।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग