बॉलीवुड

जब इस वजह से 25 लड़कों ने राजकुमार राव की थी धुनाई, बोले थे- मेरे चेहरे पर…

25 लड़के मुझे पीट रहे थे। सभी आपस में बात कर रहे थे बंदूक निकालो, बंदूक निकालो, गोली मारो। मैं एकदम चुपचाप बैठा हुआ था।
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2021, 2:13 PM IST
rajkummar_rao1.jpg
Rajkummar Rao

नई दिल्ली: आज एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। आज हम आपको राजकुमार से जुड़े बेहद दिलचस्प किस्से के बारे में बता रहे है। जिसमें 25 लड़कों ने मिलकर उनकी धुनाई की थी और वो कहते रहे थे कि मेरे चेहरे पर.., राजकुमार ने खुद इस किस्से के बारे में बताया था।

11वीं में फैसला कर लिया था एक्टर बनना है

राजकुमार राव ने इंटरव्यू में बताया था कि जब वे 11वीं क्लास में थे, तब उन्होंने एक्टर बनने का फैसला कर लिया था। राजकुमार राव ने बताया था कि मैं गुड़गांव के ब्लू बेल्स स्कूल में पढ़ने जाता था। मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन हूं। इसलिए उस समय उनकी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ मेरे दिमाग पर पूरी तरह से हावी थी। उसी स्कूल में मैंने एक लड़की को बास्केटबॉल खेलते देखा था। लड़की पूरी तरह से काजोल यानि अंजलि की तरह दिख रही थी। उसे देखकर लगा जैसे मुझे मेरी अंजलि मिल गई और मुझे उस लड़की से प्यार हो गया। फिर किसी तरह हमने डेटिंग शुरू की, लेकिन उसका पहले से ही अमन नाम का एक बॉयफ्रेंड था।।

चेहरे पर मत मारो, मुझे एक्टर बनना है

राजकुमार राव ने आगे बताया था कि जब उस लड़की के बॉयफ्रेंड को पता चला कि वह लड़की मुझे भी डेट कर रही है, तो वो लॉ कॉलेज के 25 जाट लड़के लेकर मुझे मारने आया था। उस वक्त तक मैं एकदम सीधा सादा लड़का बन गया था। मैंने सोच लिया था कि अब और नहीं लड़ना है। क्योंकि मुझे एक्टर बनना था। 25 लड़के मुझे पीट रहे थे। सभी आपस में बात कर रहे थे बंदूक निकालो, बंदूक निकालो, गोली मारो। मैं एकदम चुपचाप बैठा हुआ था।

वो उन लोगों से कह रहे थे उसे मत मारो

मेरे साथ मेरे दो पंजाबी दोस्त थे। वह उन लोगों से कह रहे थे उसे मत मारो, अगर तुम चाहो तो हमे मार लो। मार खाने के दौरान मैं केवल एक ही चीज बोल रहा था। आप विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन यह है एक सच्ची कहानी है। तब मैं उन लड़को से यह कह रहा था कि मेरे चेहरे पर मत मारो, मुझे एक्टर बनना है। तब मेरी बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे।

राजकुमार ने 2010 में किया था डेब्यू

आपको बता दें कि राजकुमार राव ने साल 2010 में ‘लव सेक्स और धोखा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद राजकुमार ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ (पार्ट 2), ‘शाहिद’, ‘सिटीलाइट्स’, ‘अलीगढ़’, ‘ट्रैप्ड’, ‘न्यूटन’ और ‘ओमेर्ता’ जैसी कई शानदार फल्में की हैं। राजकुमार प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ और जान्हवी कपूर के साथ ‘रूही’ में नजर आए थे।

Updated on:
21 Oct 2021, 2:13 PM IST
Published on: