बॉलीवुड

अमिताब बच्चन कभी नहीं भूल पाएंगे एक्ट्रेस मुमताज से जुड़ा ये किस्सा

एक्ट्रेस मुमताज और अमिताभ ने 1973 में आई फिल्म ‘बंधे हाथ’ में काम किया था। ये फिल्म कुछ ज्यादा चली तो नहीं थी, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बेहद खूबसूरत किस्सा जरूर हुआ था। जिसे अमिताभ बच्चन भी अक्सर याद करते हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2021, 6:30 PM IST
when Actress Mumtaz left her expensive car for Amitabh Bachchan
Mumtaz and Amitabh Bachchan

नई दिल्ली: Mumtaz left her expensive car for Amitabh Bachchan: महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने समय की कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। लेकिन कुछ ऐसा अभिनेत्रियां है जिनके साथ अमिताभ ने बहुत कम फिल्में की हैं। उनमें मुमताज का नाम शामिल है। जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) फिल्मी जगत में काम की शुरूआत थी। वहीं, उस समय मुमताज अपने करियर टॉप पर थीं।

मुमताज (Mumtaz) और अमिताभ ने 1973 में आई फिल्म ‘बंधे हाथ’ में काम किया था। ये फिल्म कुछ ज्यादा चली तो नहीं थी, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बेहद खूबसूरत किस्सा जरूर हुआ था। जिसे अमिताभ बच्चन भी अक्सर याद करते है। इस किस्से के बारे में खुद अमिताभ ने बताया था।

मुमताज उस समय की बड़ी एक्ट्रेस थी
अमिताभ के अनुसार मुमताज भले ही उस समय की बड़ी एक्ट्रेस थीं, लेकिन वो कभी ऐसा जाहिर नहीं होने देती थीं। सेट पर मुमताज अमिताभ के साथ काफी अच्छे से शूटिंग करती थीं। उस समय जहां मुमताज सेट पर सबसे महंगी कारों में से एक मर्सडीस से आया करती थीं और अमिताभ तब एक साधारण सी गाड़ी में आते थे।

मुमताज की गाड़ी को देखते हुए एक दिन अमिताभ को मर्सडीस कार चलाने का मन किया। अमिताभ अपनी ये इच्छा फिल्म सेट पर अपने दोस्तों को बता रहे थे कि दिन वो भी मर्सडीस कार में घूमेंगे। अमिताभ बच्चन की ये बात मुमताज ने सुन ली थी, लेकिन उस समय तो उन्होंने कुछ नहीं कहा।

अगले दिन अमिताभ की गाड़ी थी गायब
लेकिन अगले दिन जब अमिताभ शूटिंग करके निकलने लगे तो, देखा कि उनकी गाड़ी गायब है। पूछताछ करने पर पता चला कि अमिताभ की गाड़ी मुमताज ले गयी हैं और अपनी मर्सडीस कार की चाबी अमिताभ बच्चन के लिए छोड़ गई हैं।

गाड़ी छोड़ जाने के अलावा मुमताज ने अमिताभ के लिए एक संदेश भी दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अमिताभ से कहना कि वो इस कार को अपने पास रखना चाहते है तब तक रख सकते है। ये जानकर सब हैरान रह गए थे। मुमताज के इस महान अंदाज को अमिताभ बच्चन आज तक नहीं भूल पाए हैं।

Updated on:
27 Sep 2021, 6:30 PM IST
Published on: