बॉलीवुड

जब Aishwarya Rai ने कहा था- मैं और विवेक ओबेरॉय अब भी साथ हैं, लेकिन एक्टर ने…

Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन से तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या का एक पुराना इंटरव्यू वायरल है। इसमें उन्होंने अपने और विवेक ओबेरॉय के रिश्ते के बारे में बात की थी।
2 min read
Sep 06, 2024
Aishwarya Rai

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें आ रही हैं। मगर हाल ही में ऐश्वर्या राय को अमिताभ बच्चन के घर पर फिर से देखा गया। कहा जा रहा है कि उनकी घर वापसी हो गई है।

इसी बीच ऐश्वर्या राय का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड विवेक ओबेरॉय के बारे में बातें करती दिख रही हैं।

ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय

ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय कभी एक-दूसरे को डेट करते थे। ये अर्ली 2000 की बात है। तब ऐश्वर्या सलमान खान से अलग हुई थीं और उसके बाद ही उन्हें नया-नया प्यार हुआ था विवेक के साथ। ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान की धमकी देने के बाद विवेक इस रिश्ते से पीछे हट गए थे।

इस मैगजीन में ऐश्वर्या ने दिया था इंटरव्यू

उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप की बात भी कही थी। मगर इसके कुछ दिनों बाद ऐश्वर्या राय ने एक बयान देकर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने कहा था कि 'विवेक और मैं अभी भी साथ हैं। मशहूर स्टारडस्ट मैगजीन के दिसंबर 2004 के एडिशन में ऐश्वर्या राय ने ये कहा था।

इसी हां-ना के बीच आखिरकार उनका रिश्ता खत्म हो गया और जल्द ही दोनों की जिंदगी में नए-नए लोग आ गए। ऐश्वर्या और अभिषेक की बातें होने लगी और उधर विवेक ओबरॉय के रिश्ते की बातें होने लगी। फाइनली ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और विवेक ओबेरॉय ने प्रियंका अल्वा को अपनी अर्धांगिनी बना लिया।

Published on:
06 Sept 2024 05:31 pm