बॉलीवुड

जब एड शूट के लिए ऐश्वर्या को कहा गया, ‘सोचो कि तुम्हे 5 पुरुषों को आकर्षित करना है’

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपने एक एड के लिए 21 रिटेक लिए थे। एड गुरु प्रहलाद कक्कड़ ने इस दौरान ऐश को समझाने के लिए कहा था कि इस कमरे में तुम्हे पांच पुरुषों को आकर्षित करना है।
2 min read
Jul 20, 2021
aishwarya.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता है। फिल्म इंडस्ट्री में भाग्य आजमाने से पहले एक्ट्रेस ने कई विज्ञापनों में काम किया। मॉडलिंग के दौरान एक्ट्रेस ने पेप्सी का एक एड किया था जिसमें उनके साथ आमिर खान और महिमा चौधरी भी नजर आए थे। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि ये विज्ञापन शूट करना परेशानी भरा था। एड गुरु प्रहलाद कक्कड़ ने इस दौरान ऐश को समझाने के लिए कहा था कि इस कमरे में तुम्हे पांच पुरुषों को आकर्षित करना है।

ऐश्वर्या को लेने पड़े कई रिटेक
दरअसल, फारुख शेख की होस्टिंग वाले शो 'जीना इसी का नाम है' में ऐश्वर्या ने इस पेप्सी विज्ञापन की शूटिंग के अनुभव शेयर किए थे। उनके साथ एड गुरु माने जाने वाले प्रहलाद कक्कर भी थे। ऐश्वर्या ने बताया कि इस विज्ञापन में उनके किरदार का नाम संजना/संजू था। प्रहलाद ने बताया, 'जब यह विज्ञापन पूरा हुआ, तो जहां भी मैं देशभर में जाता था, 4 साल के बच्चे से लेकर 90 साल के बुजुर्ग, खासतौर पर पुरुष, मुझसे पूछते कि संजू कौन है।' इस बीच ऐश्वर्या ने कहा,'मैं इन्हें माफ नहीं कर सकती। इन्होंने ही मेरे लाल होंठ और गीले बाल करवाए थे। मैं इसे कर नहीं सकी, मुझे कई रिटेक लेने पड़े।'

'तुमको इस कमरे में 5 पुरुषों को आकर्षित करना है'
प्रहलाद ने कहा,'ऐश्वर्या थोड़ी मासूम और यंग थीं। मैं इन्हें पोस्चर समझाने की कोशिश कर रहा था। मैं कहता ऐसे पोज दो, उस तरह पोज दो, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा था। वह बहुत असहज महसूस कर रहीं थीं और मना करते हुए कह रहीे थीं कि मुझे ये पसंद नहीं आ रहा, आप मुझसे क्या कराना चाहते हो। मैंने कहा सोचो कि तुमको इस कमरे में 5 पुरुषों को आकर्षित करना है।' इस पर ऐश्वर्या ने कहा,'मुझे ये बहुत असहज लग रहा था। मुझे बहुत बुरा लग रहा था क्योंकि वह ऐसा कर चुके थे और आमिर वहीं थे। वह बहुत गंभीरता से खड़े थे। वह बोले मैं तुम्हारे सहयोग के लिए खड़ा हूं। वह कैमरा के पीछे खड़े हो गए। मैं पूरी तरह से नई और नर्वस थी।'

'सब गलत हो रहा था'
ऐश्वर्या ने आगे बताया,'वह अजीब चीजें बोल रहे थे जैसे कि सोचे तुम एक कमरे में हो जो पुरुषों से भरा हुआ है। और मैं सोच रही थी कि ये सबके सामने ऐसे क्यों बोल रहे हैं। मैं और परेशान हो रही थी ओर सब गलत हो रहा था। मैं बहुत सारे रिेटेक ले रही थी।' प्रहलाद ने बताया कि इस एड में ऐश्वर्या ने 21 रिटेक लिए।

Published on:
20 Jul 2021 02:54 pm
Also Read
View All
मिर्जापुर के ‘घूम-घूम’ को ‘FA9LA’ जैसा हिट बनाना चाहते थे रवि किशन, बोले- ‘कुछ जादुई करते हैं’, कोरियोग्राफर ने किया खुलासा

क्यों ऑस्कर के लिए इस साल हनुमान अंश नहीं हो सकती नॉमिनेट? निर्माता नम्रता सिंह ने बताया कारण

दिशा सालियान की मौत केस में पिता ने की CBI से अपील, बोले- आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती को करें गिरफ्तार

नीम करोली बाबा के परिवार को कैसी लगी हनुमान अंश? डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा, बोले- पोते से होती है बात

सलमान खान फिल्म्स पर फूटा गुस्सा अमाल मलिक का गुस्सा, क्रेडिट न मिलने पर बोले- तुम लोगों ने गड़बड़ की है