Published: Jul 14, 2021 04:15:20 pm
पवन राणा
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की शादी अभिनेता अभिषेक बच्चन से साल 2007 में हुई। इस शादी पर उनके पूर्व बॉयफ्रेंड अभिनेता सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे बहुत खुश हैं कि ऐश्वर्या ने अभिषेक जैसे अच्छे इंसान से शादी की, वे एक अच्छे परिवार से संबंध रखते हैं।
मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स की सबसे पॉपुलर लव स्टोरीज में से एक है सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी। वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी से पहले ऐश्वर्या का नाम अभिनेता सलमान खान से जुड़ा। दोनों के अफेयर के बारे में पूरी इंडस्ट्री में चर्चा थी। रिपोर्ट्स में कहा गया कि कुछ समय बाद सलमान का व्यवहार ऐश्वर्या को लेकर काफी एग्रेसिव हो गया। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने भी सलमान के उनके घर के बाहर हंगामा करने की बात स्वीकारी थी। इसके बाद उन दोनों के बीच किसी तरह का रिलेशन नहीं रहा और ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ घर बसा लिया। जब ऐश्वर्या की शादी हुई तब सलमान से एक इंटरव्यू में उनके रिएक्शन के बारे में पूछा गया। आइए जानते हैं उस समय सलमान ने ऐश्वर्या की शादी को लेकर क्या कहा था—