दरअसल, इंटरव्यू में के दौरान ऐश्वर्या ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारी बातें बताई। उनसे पूछा गया कि क्या आपको लगता है मिसेज़ बच्चन बनने से कहीं किसी भी तरह से, ऐश्वर्या राय जो हुआ करती थीं, वह पीछे छूट गई हैं? इसके जवाब में वह कहती हैं, 'मेरे विचार में शादी कोई समझौता नहीं है। मेरे लिए ये एक रिश्ता है जो आगे बढ़ रहा है और ईमानदारी से परिपूर्ण है। मुझे इससे काफी प्यार है। मैं शिद्दत से इसे गले लगाती हूं। इसे एक्सीपिरियंस कर रही हूं। इसके बाद ऐश्वर्या कहती हैं कि मैं सभी को शादी करने की सलाह देती हूं।'