'फिल्मों आई तो सुंदरता चली जाएगी'
एक्टर ने इसी इंटरव्यू मेंं ऐश्वर्या के फिल्मों आने और उनकी सुंदरता पर और खुलकर बात की थी। एक्टर ने कहा कि अगर वह मूवीज में आती हैं, तो उनकी सुंदरता चली जाएगी। अपनी बात को विस्तार से बताते हुए संजय बोले,'जब आप इस ग्लैमर इंडस्ट्री में आते हो, ये आपको बदलने लगती है, आपको परिपक्व बनाती है, इससे आपकी मासूमियत चली जाती है। जो सुंदरता आज ऐश्वर्या में है वह गायब हो जाएगी। क्योंकि उन्हें ग्लैमर जगत को हैंडल करना होगा और ये आसान नहीं है।' संजय ने इस बातचीत में मजाक करते हुए कहा,'अगर ऐश्वर्या रोड पर खड़ी हो जाएगी, तो सारा ट्राफिक रूक जाएगा और अगर मैं खड़ा हो गया तो मुझपर गाड़िया चढ़ा दी जाएंगी।