बॉलीवुड

जब अमिताभ ने ऐश्वर्या को डांट लगाते हुए कहा: आराध्या की तरह बिहेव करना बंद करो

सोशल मीडिया पर अमिताभ और ऐश्वर्या का एक वीडियो वायरल हो रहा
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2017, 12:25 PM IST
 Amitabh  Aishwarya
Amitabh Aishwarya

बॉलीवुड में स्टार किड्स में से सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा आराध्य बच्चन है। आराध्या किसी ना किसी इवेंट में अपनी मम्मी ऐश्वर्या या पापा अभिषेक के साथ नजर आ जाती हैं। आराध्या सिर्फ अपने मम्मी पापा की ही नहीं बल्कि अपने दादू अमिताभ की भी लाडली है। अमिताभ बच्चन आराध्या को बहुत प्यार करते हैं। वहीं ऐश्वर्या के भी अपने ससुर अमिताभ बच्चन से संबंध मधुर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अमिताभ और ऐश्वर्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल अमिताभ ने ऐश्वर्या को डांटते हुए सही तरीकेे से बिहेव करने की सलाह दे डाली। ये वीडियो किसी अवॉर्ड फंक्शन का है। हांलांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कितना पुराना है लेकिन अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल एक अवॉर्ड फंक्शन में अमिताभ और ऐश्वर्या दोनों को अवॉर्ड मिला था। अवॉर्ड मिलने के बाद जब मीडिया ने अमिताभ से पूछा कि आराध्या इस पर कैसे रिएक्ट करेगी। तभी ऐश्वर्या राय ने अपने ससुर अमिताभ का काफी जोश के साथ वेलकम किया तो अमिताभ ने उन्हें कहा कि आराध्या की तरह बिहेव करना बंद करो। इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कब का है लेकिन अनुमान है कि यह वीडियो पिछले वर्ष किसी फंक्शन का है। इस फंक्शन में मीडिया ने जब अमिताभ से पूछा कि उनकी जीत पर आराध्या कैसे रिएक्ट करेंगी और उनके घर में 4 कलाकार मौजूद हैं तो कैसा माहौल रहता है।

इस पर अमिताभ ने जवाब दिया कि उनके घर में चार नहीं 5 कलाकार हैं उनके पिता हरिवंश राय बच्चन को मिलाकर और अब उनके घर 6वां कलाकार भी आ चुका है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन फिलहाल अपनी आगामी फिल्मों ठग्स आॅफ हिंदुस्तान और 102 नॉट आउट की शूटिंग में व्यस्त हैं। अमिताभ फिलहाल थाइलैंड में हैं और ठग्स आॅफ हिंदुस्तान की शूटिंग कर रहे हैं। शनिवार को अमिताभ ने इस फिल्म के सेट से एक तस्वीर भी शेयर की थी। यह तस्वीर अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। तस्वीर में अमिताभ ने गर्म कपडे पहन रखे थे और कैप लगा रखी थी।

Published on: