बॉलीवुड

जब अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र को 3-4 हजार लोगों ने घेर लिया, आगे हुआ था कुछ ऐसा

अमिताभ बच्चन ने बताया था कि ‘हम लोग बैंगलोर में शूटिंग कर रहे थे, तो धरम जी और मैं रास्ते में ही थे, कि तभी भीड़भाड़ वाली जगह पर जाकर गाड़ी खराब हो गई। इसके बाद करीब 3-4 हजार आदमियों ने हमें घेर लिया।
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2021, 5:14 PM IST
When Amitabh Bachchan and Dharmendra surrounded by 3-4 thousand people
Amitabh Bachchan and Dharmendra

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan and Dharmen) लीड रोल निभाया था। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। आज भी ये फिल्म लोगों की उतनी ही फेवरेट है जितनी रिलीज के टाइम थी। ऐसे में आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर कर रहे हैं। जिसमें एक बार धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन को करीब 4 हजार लोगों ने घेर लिया था।

अमिताभ ने शेयर किया किस्सा

दरअसल शोले के रीयूनियन के दौरान ‘KBC’ के सेट पर अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने कई किस्से शेयर किए थे। अमिताभ बच्चन ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि एक बार उन्हें और धर्मेंद्र को 4 हजार लोगों ने घेर लिया था। अमिताभ बच्चन ने बताया था कि ‘हम लोग बैंगलोर में शूटिंग कर रहे थे, तो धरम जी और मैं रास्ते में ही थे, कि तभी भीड़भाड़ वाली जगह पर जाकर गाड़ी खराब हो गई।

इसके बाद करीब 3-4 हजार आदमियों ने हमें घेर लिया। क्योंकि उस समय धरम जी बड़े स्टार थे और लोग उनसे मिलना चाहते थे। मैं घबरा गया तो धरम जी ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है तू चल मेरे साथ। हम लोग बाहर निकले और बगल में ऑटो जा रहा था तो उसमें बैठकर हम लोग रामगढ़ तक पहुंचे थे।

साइकिल से रेलवे फाटक क्रॉस करवाया

वहीं, धर्मेंद्र की इस बात हेमा मालिनी ने बताया था कि ‘जयपुर में एक बार ट्रेन क्रॉसिंग पर हम लोग खड़े हुए थे। धरम जी ने मुझे कहा कि तुम साइकिल पर बैठो। क्योंकि उन्हें रेलवे क्रॉसिंग पर वेट नहीं करना था। उन्होंने मुझे साइकिल पर बैठाकर रेलवे फाटक मुझे क्रॉस करवाया था। उनके साथ ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ था वो अक्सर ऐसा ही करते थे जब उनसे कोई मदद या किसी चीज के लिए पूछता था तो जो भी होता था या जैसे भी हो पाता था मदद करते थे।

28 मील पैदल चले थे धर्मेंद्र

वहीं, खूद धर्मेंद्र ने बताया था कि ‘जब वह चलते चलते सेट के लिए निकल गए थे, तब अमिताभ बच्चन और सेट पर कई लोग काफी परेशान हो गए थे। क्योंकि वह बिना किसी को कहे वहां शूटिंग के लोकेशन के लिए चल पड़े थे। मैंने तो 28 मील लंबा सफर पैदल चलकर तय कर लिया था।

Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज