बॉलीवुड

जब अभिषेक बच्चन ने मांगे अपने पिता से पैसे तो अमिताभ बच्चन ने सरेआम किया मना, बोले- जो कुछ है मेरा हैं

बाॅलीवुड पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन हमेशा से ही टीवी पर काफी सक्रिय रहते हैं।फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन टीवी रियालिटी शो में भी नजर आता हैं। वह छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के कई सीजन को होस्ट कर चुके हैं। इस शो में बिग बी कंटेस्टेंट्स से तरह-तरह के सवाल पूछते हैं। लेकिन कुछ साल पहले अभिषेक बच्चन शो में पहुंचे थे और उन्होंने अमिताभ बच्चन से सवाल किया था।
2 min read
when-amitabh-bachchan-refused-to-share-money-with-son-abhishek-bachchn
when-amitabh-bachchan-refused-to-share-money-with-son-abhishek-bachchn

टीवी रियालिटी शो कौन बनेगा करोड़पति अपने 13वें सीजन में पहुंच गया था। हर बार की तरह इस सीजन में भी कई बड़े कलाकारों ने शिरकत की। हालांकि यह शो कॉमन मैन के लि है जो इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

कई दशकों से वह फिल्म इंडस्ट्री में काम करते आ रहे हैं और आज भी वह पहले की ही तरह एक्टिव हैं। फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन टीवी पर भी एक्टिव हैं। वह छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के कई सीजन को होस्ट कर चुके हैं। इस शो में बिग बी कंटेस्टेंट्स से तरह-तरह के सवाल करते हैं। लेकिन कुछ साल पहले अभिषेक बच्चन इस शो में पहुंचे थे और उन्होंने अमिताभ बच्चन से सवाल किए थे।

दरअसल, इस बार अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठे थे और अभिषेक बच्चन ने शो होस्ट किया था। शो में अभिषेक ने सबसे पहले अपने पिता का परिचय करवाया। उन्होंने कहा, मेरे साथ बैठे है मुंबई से आए श्री अमिताभ बच्चन। मेरे सामने जो शख्स हॉट सीट पर बैठे हैं उन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। उनकी हॉबी सिंगिंग और वर्किंग है। इसके बाद अभिषेक बच्चन जो कहते हैं उसका अमिताभ ऐसा करारा जवाब देते हैं कि वो हैरान रह जाते हैं।

अभिषेक बच्चन कहते हैं, वो इस गेम से जितनी भी प्राइस मनी जीतेंगे उसे अपने बेटे के साथ शेयर करेंगे। इसके जवाब में बिग कहते हैं, कौन है वो? फिर जूनियर बच्चन उन्हें याद दिलाते हैं कि उन्होंने कहा था कि जो कुछ भी मेरा है वो तुम्हारा है। ये बात सुनकर बिग बी कहते है- लेकिन आज जो कुछ भी मेरा है वो तुम्हारा नहीं बल्कि मेरा ही है। उनकी ये बात सुनकर अभिषेक बच्चन सहित सभी लोग हंसने लगते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, हाल ही में उन्होंने गुडबाय फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा किया है। इसके अलावा, वह द ग्रेट मैन, माई डे, द इंटर्न, झुंड जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Updated on:
05 Feb 2022 12:31 am
Published on:
19 Oct 2021 07:39 pm
Also Read
View All
‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है

‘असली हिम्मत इसे कहते हैं’, घायल ड्राइवर को खुद अस्पताल ले कर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फैंस बोले- रियल लाइफ हीरो

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी के पिता का आया बयान, बोले- 10-12 सालों से कोई बात नहीं हुई