बॉलीवुड

जब मिथुन चक्रवर्ती से बोले थे फिल्म निर्माता, चेहरा देखा है कभी आइने में, किस एंगल से एक्टर लगते हो?

जब एक बार मिथुन चक्रवर्ती बहुत ही सादे तरीके से काम मागंने के लिए एक फिल्म निर्माता के पास गए थे। तब फिल्म निर्माता ने उन्हें देखकर कहा था कि आइने में चेहरा देखा है कभी? कौन से एंगल से एक्टर दिखते हो।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2021, 3:24 PM IST
When Filmmaker said to Mithun Chakraborty have see your face in mirror
Mithun Chakraborty

नई दिल्ली: Mithun Chakraborty Struggle Story: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी खूब जाने जाते हैं। फिल्म 'मृगया' से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उन्होंने न केवल हीरो बल्कि विलेन का भी किरदार अपने करियर में बखूबी निभाया है, उनके आज लाखों चहाने वाले हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब मिथुन चक्रवर्ती को उनके रंग के वजह से काम नहीं दिया जाता था। इतना ही नहीं, जब वह बतौर एक्टर काम मांगने के लिए जाते थे, तो निर्माता उनपर यह कहकर बरस पड़ते थे कि अपना चेहरा देखा है।

मेरे रंग ने मुझे अपने जटिल रंग दिखाए
इस बात का खुलासा मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी बायोग्राफी: द दादा ऑफ बलीवुड में किया है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती ने अपने हिंदी सिनेमा और बॉलीवुड के डांसिंग स्टार बनने के सफर के बारे में बताया है। अपने रंग के बारे में बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने बताया है कि मेरे रंग ने मुझे वाकई अपने जटिल रंग दिखाए। मेरे पास एक अच्छा शरीर था, जिससे मैं एक आदिवासी की भूमिका के लिए बेस्ट था।

इस तरह से बोले थे फिल्म निर्माता
अपने साथ हुई एक घटना को याद करते हुए एक्टर ने बताया है कि एक बार मैं बहुत ही सादे तरीके से काम मागंने के लिए एक फिल्म निर्माता के पास गया और उनसे कहा कि मुझे बतौर एक्टर काम दे दीजिए। लेकिन वो मुझसे बोले कि अपना चेहरा देखा है आइने में? कौन से एंगल से एक्टर दिखता है।

बता दें कि इससे पहले भी मिथुन चक्रवर्ती को अपने रंग-रूप के कारण कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा था। ऐसे में एक्टर ने अपने चेहरे की जगह लोगों का ध्यान अपने डांस की ओर खींचने की कोशिश की थी। इस बात का जिक्र मिथुन चक्रवर्ती ने एक रिएलिटी शो में किया था।

Updated on:
25 Sep 2021, 3:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा