बॉलीवुड

‘मैं उसे हैंडल नहीं कर सकती’ कहते हुए जब शाहरुख़ खान को छोड़कर चली गई थीं पत्नी गौरी खान

एक बार शाहरुख खान को लेकर गौरी ने हैरान करने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे वह उनपर रोक-टोक लगाते थे।
2 min read
gauri-khan-srk.

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता शाहरुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। शाहरुख खान ने अपनी मेहनत के बलबूते पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है और आज उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे पावरफुल अभिनेताओं में होती है। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्म से कम नहीं है। जहां उन्होंने गौरी खान को अपनी पत्नी बनाने के लिए कई पापड़ बेले, तो वही फिल्म इंडस्ट्री में भी नाम कमाने के लिए उन्हें कई संघर्षों का सामना करना पड़ा।

गौरी खान और शाहरुख खान शुरुआत से ही एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत तरीके से रहे हैं। समय के साथ हर रिश्ते में अनबन होने लगती है लेकिन शाहरुख और गौरी का रिश्ता आज भी बरकरार है और इन दोनों ने बुरे वक्त में भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। हालांकि हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान गोरी खान ने खुलासा करते हुए कहा कि वह एक बार शाहरुख खान को छोड़कर चली गई थी। आइए जानते हैं गौरी खान के इस इंटरव्यू के बारे में…

दरअसल, गौरी खान से एक टॉक शो के दौरान जब पूछा गया था कि क्या शाहरुख हमेशा से उन्हें लेकर प्रोटेक्टिव रहे हैं? तो जवाब देते हुए उन्होंने कहा, वो पजेसिवनेस थी। जो सुरक्षा में बदल चुकी है। वह बहुत ज्यादा पजेसिव हुआ करते थे, बिल्कुल पागल हो गए थे। यहां तक कि मुझे वाइट शर्ट तक नहीं पहनने देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह पारदर्शी होती है। मुझे लगता है कि उनके दिमाग की एक सोच थी।'

गौरी ने शाहरुख को लेकर जो कहा, वह कोई नई बात नहीं है। एक रिलेशनशिप में अक्सर बॉयफ्रेंड या पति अपनी पार्टनर को यह बताने की कोशिश करते हैं कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। हालांकि अगर आप ऐसे रिश्ते में हैं तो अब सतर्क होने की जरूरत है। लड़कों को यह समझना होगा कि आप ऐसे रिश्ते को ज्यादा दिनों तक नहीं चला पाएंगे। जब आप अपनी पार्टनर को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, तो उनके मन में एक कुंठा उठती है जो आगे चलकर आपके रिश्ते को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

शाहरुख खान ने गौरी की बात पर सहमति जताते हुए कहा था, 'मैं उन्हें जानता था लेकिन यह बात कोई और नहीं जानता था, इसलिए मेरे अंदर एक स्वामित्व वाली भावना थी। मुझे लगता है कि चाहे महिला हो या पुरुष, दोनों ही इसे पाना चाहते हैं। मुझे भी ऐसा लगा कि किसी तरह कंट्रोल किया जाए और मैं बहुत ही चीप बन गया।'

वर्क फ्रंट की बात करें तो, वर्तमान समय में शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ की तैयारियों में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। वह आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे।

Published on:
13 Mar 2022 08:27 pm
Also Read
View All
टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

प्रेग्नेंसी के आखिरी वक्त में दीपिका पादुकोण ने बयां किया दर्द, दूसरे बच्चे के आने से पहले शेयर किया खास अपडेट

MeToo विवाद के बाद गुमनामी में जी रहे हैं TV के ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ, दोस्त बोले- ‘अब किसी से मिलना नहीं चाहते’

200 करोड़ की ‘Dhamaal 4’ ने पहले दिन कमाए 13.75 करोड़, नहीं तोड़ सकी ‘वेलकम टू द जंगल’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड

Ikka Movie Review: सनी देओल की एंट्री दमदार, लेकिन ‘इक्का’ नहीं छोड़ पाई छाप! आखिर क्यों दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई मूवी