बॉलीवुड

दिलीप कुमार के कहने पर गोविंदा ने छोड़ी थीं 25 फिल्में, 16 दिनों तक सो नहीं पाए थे एक्टर, लगाने पड़े थे अस्पताल के चक्कर

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी एक्टिंग और डांस के जरिए फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इनके डांस मूव्स का हर कोई कायल है। हालांकि लंबे वक्त से अभिनेता बड़े पर्दे से दूर हैं। हाल ही में गोविंदा ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट में कई बातों से पर्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने दिलीप कुमार से जुड़ी यादों को भी साझा किया।
2 min read
Jun 10, 2022
when Govinda had left 25 films at the behest of Dilip Kumar
when Govinda had left 25 films at the behest of Dilip Kumar

गोविंदा ने इस दौरान बताया कि कैसे इंडस्ट्री में शुरुआत के समय स्वर्गीय दिलीप कुमार ने उन्हें सलाह दी थी, जो उनके काम आई थी।

गोविंदा बताते हैं, 'मैंने एक साथ 75 फिल्में साइन कर दी थीं, लेकिन दिलीप साहब ने मुझसे 25 फिल्में छुड़वा दी थीं। जब उनको पता चला कि मैंने एक साथ इतनी फिल्में साइन कर ली हैं, तो उन्होंने कहा कि 25-26 फिल्में छोड़ दो गोविंद। मैंने उन्हें कहा कि फिल्म साइन करने के पैसे को मैं खर्च कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि भगवान ने चाहा तो वो पैसा मैं वापस कमा लूंगा, लेकिन फिलहाल मुझे पैसा वापस कर देना चाहिए। और वो सही थे, मैं बीमार पड़ने लगा था। मैं अस्पतालों के चक्कर काट रहा था, दिन में तीन चार शिफ्ट कर रहा था। मैं 16 दिनों तक सोया नहीं था।

मैंने उनकी बात तुरंत मान ली और कहा कि आप कह रहे हैं तो छोड़ दूंगा। फिर मैंने किसी से उधार लेकर उन 25 लोगों की साइनिंग अमाउंट वापस की थी।'

गोविंदा आगे बताते हैं, 'जब मैं लोगों की फिल्में छोड़ रहा था तो लोग मुझे कहने लगे तुमसे कोई भी कुछ कहता है तो वैसा ही करने लगते हो, यह तरीका नहीं है काम करने का। मैंने उन सबको जवाब दिया कि मुझे यह बात किसी और ने नहीं बल्कि आदरणीय दिलीप साहब ने कही हैं। उन्होंने जो कह दिया, वह कह दिया, बस। दिलीप साहब की यह बात मानने के बाद मुझे कभी कोई तकलीफ नहीं आई।'

गोविंदा ने कहा कि करियर के 14 सालों तक मैं अच्छा कर रहा था, मेरे खिलाफ कोई प्लानिंग नहीं हो रही थी। लेकिन जब मुझे लगा कि लोग मेरे खिलाफ हो गए हैं, मैं इस बारे में कुछ कर नहीं पाया। जो लोग ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र के साथ बड़े होते हैं. वे इन छोटे लोगों पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन ये देखने में बहुत छोटी बात है, मगर है नहीं।

कॉमिडी फिल्मों की भी दिलीप जी से मिली सलाह-

गोविंदा ने बताया, 'यह जो मैं कॉमिडी फिल्में करता हूं, उसके पीछे भी दिलीप साहब की सलाह है। उन्होंने मेरी गंभीर किरदारों को देखकर सलाह देते हुए कहा था कि अब तुम ज्यादातर कॉमिडी फिल्मों में काम करो, ज्यादा खुशहाल रहोगे, स्वस्थ रहोगे। दरअसल वह ज्यादा खुद ऐक्शन फिल्मों को करने के चक्कर में तकलीफ से गुजर रहे थे इसलिए मुझे कहा कि तुम ऐक्शन फिल्मों में काम करना बंद कर दो।

Published on:
10 Jun 2022 10:53 am
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’