बॉलीवुड

जब फैन के कारण पहाड़ियों के बीच में लटक गई थीं हेमा मालिनी, तब देव आनंद ने की थी मदद

हेमा मालिनी और देव आनंद की फिल्म जॉनी मेरा नाम एक समय की सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म की शूटिंग का हादसा हेमा आज तक नहीं भूली हैं।
3 min read
• •
Updated: 30 Oct 2021, 12:18 PM IST
When Hema Malini cable car was hanging in air Devanand had helped
Hema Malini and Devanand

नई दिल्ली। When Hema Malini cable car was hanging in air: बॉलीवुड स्टार का नाम ऐसे ही नहीं होता है, उन्हें इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कभी- कभी तो शुटिंग करते हुए स्टार्स की जान पर भी बन आती है। ऐसा ही एक बार बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल (Bollywood's Dreamgirl) हेमा मालिनी (Hema Malini) के साथ हुआ था, जब शूट करते हुए उनकी जान पर बन आई थी, तब देव आनंद (Devanand) ने उनकी मदद की थी। आइये जानते हैं आगे की कहानी।

दरअसल बॉलीवुड धर्मेंद्र की पत्नी हेमा (Dharmendra's wife Hema) फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' की शूटिंग देव आनंद के साथ कर रही थीं। इस शूट के दौरान उनकी केबिल कार पहाड़ियों के बीच रुक गई थी। केबिल कार के रुकते ही हेमा की जान अटक गई थी। बाद में पता चला कि ये कार उनके ही एक फैन ने रोक दी थी। उस दौरान देव आनंद ने किसी तरह से हेमा के मन का डर दूर कर उन्हें सामान्य करने की कोशिश की थी।

केबिल कार हवा में लटक रही थी

हेमा मालिनी और देव आनंद की फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' एक समय की सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म की शूटिंग का हादसा हेमा आज तक नहीं भूली हैं। हेमा ने अपनी किताब बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल में जॉनी मेरा नाम की शूटिंग के किस्से का जिक्र भी किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी केबिल कार हवा में लटक रही थी।

हेमा और देव आनंद की फिल्म की शूटिंग बिहार के राजगीर में चल रही थी। राजगीर के एक मंदिर में गाना ‘ओ मेरे राजा’ शूट हो रहा था। फिल्म के लीड पेयर हेमा और देव आनंद केबिल कार में गाना शूट कर रहे थे। केबिल कार से उन्हें दूसरी पहाड़ी पर बने मंदिर में जाना था।

बीच में पहुंची अचानक से कार रुक गई

दोनों एक्टर्स तमाम सुरक्षा व्यवस्था के साथ केबल कार में सवार हो गए थे। देव आनंद की गोद में हेमा मालिनी केबिल कार में बैठी थीं, लेकिन जैसे ही गाड़ी बीच में पहुंची अचानक से कार रुक गई। कार रुकते ही डॉयरेक्टर और एक्टर दोनों ही परेशान हो गए। हेमा ने बताया था कि गहरी खाई के ऊपर उनकी रुकी कार ने उनकी सांस ही अटका थी दी।

इस हादसे से हेमा बहुत डर गई थीं, लेकिन देव आनंद हेमा के डर को समझ गए और उनके डर को दूर करने के लिए उनके साथ हंसी-मजाक किया था। जिससे जब हेमा का मन दूसरी ओर गया तो वह कुछ सामान्य हो गईं थीं।

Updated on:
30 Oct 2021, 12:18 PM IST
Published on: