1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब होटल में जमीन पर सोने के लिए राजकपूर ने भरा था जुर्माना, जानें पूरा किस्सा

एक बार राजकपूर एक फिल्म फेस्टीवल में भाग लेने के लिए लंदन गए थे। यहां उन्हें लंदन के फेमस हिल्टन होटल ठहराया गया था। आदत के मुताबिक राजकपूर कमरे में खाना मंगा लेते थे और बेड से मैट्रेस खींचकर जमीन पर सो जाते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 30 Oct 2021, 10:36 AM IST

When Raj Kapoor was fined due to Sleeping on the floor

Raj Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर (Raj Kapoor) अपनी निजी जिंदगी में सादगी से रहना पसंद करते थे और इस बात से कभी कोई भी समझोता करना उन्हें पसंद नहीं था। ऐसे में आज हम आपको उनकी एक आदत से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।

दरअसल राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता की एक बहुत अजीब आदत थी। वह कभी बिस्तर पर नहीं सोते थे। ऋतु ने बताया था कि राज कपूर जिस भी होटल में ठहरते थे, उसके बेड से गद्दा खींच कर जमीन पर बिछा लेते थे। उनकी ये आदत केवल देश ही नहीं विदेश में भी थी।

एक बार राजकपूर एक फिल्म फेस्टीवल में भाग लेने के लिए लंदन गए थे। यहां उन्हें लंदन के फेमस हिल्टन होटल ठहराया गया था। आदत के मुताबिक राजकपूर कमरे में खाना मंगा लेते थे और बेड का मैट्रेस खींचकर जमीन पर सो जाते थे।

लेकिन लंदन के मशहूर हिल्टन होटल को राज कपूर की ये आदत बेहद नागवार गुजरी। ऋतु ने बताया कि जब राजकपूर के कमरे के गद्दे बिस्तर की जगह जमीन पर दिखे तो होटल मैनेजमैंट ने उन्हें चेतावनी दी कि वह दोबारा ऐसा न करें। बावजूद इसके अगले दिन राज ने दोबारा वही काम किया, तो उन्होंने उन पर जुर्माना लगा दिया। ऋतु ने बताया कि राज कपूर उस होटल में पांच दिन रहे और पांचों दिन जमीन पर सोने के लिए बेड से गद्दा जमीन पर खींचने के लिए उन्होनें जुर्माना दिया था।

यह भी पढ़ें: क्या वाकई में होता है पहली नजर में प्यार? जानें इस पर क्या कहती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

आपको बता दें कि कपूर परिवार फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेस देने वाला माना जाता है। करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) इस खानदान की पहली लड़की थी, जिसने फिल्मों में काम किया था। उसके बाद करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बॉलीवुड में एंट्री की। कपूर खानदान इंडस्ट्री ही नही देश में भी अपना एक अलग ही महत्व रखता है।