बॉलीवुड

जब राज कपूर की इस फिल्म का ऑफर सुनकर, चुपके से स्टूडियो से भाग गईं थी हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने राज कपूर के साथ अपने करियर का आगाज किया था। वो आगे भी उनके साथ फिल्म करना चाहती थीं। लेकिन खुद एक ही एक बार राज कपूर की फिल्म का ऑफर सुनकर चुपके से भाग गई थीं।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2021, 7:05 PM IST
When Hema Malini ran away from Raj kapoor studio after hearing offer
Hema Malini

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) ने हिन्दी सिनेमा में अपने करियर का आगाज शोमैन राज कपूर के साथ किया था। दोनों 1968 में एक साथ फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ में नजर आए थे। ये फिल्म तो नहीं चली, लेकिन हेमा को राज कपूर (Raj Kapoor) का अंदाज काफी पसंद आ गया था। इसलिए हेमा आगे भी उनके साथ काम करना चाहती थीं। ये जानकर राज कपूर ने हेमा मालिनी को ये आश्वासन दिया था कि जब भी उनकी फिल्मों में हेमा के लायक कोई रोल होगा तो वो उन्हें जरूर ऑफर करेंगे।

इसके बाद जब राज कपूर ने फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ बनाने के बारे में सोचा। जिसमें एक्टर और एक्ट्रेस के लिए उनके दिमाग में सबसे पहला नाम हेमा मालिनी और राजेश खन्ना का आया। जब राज साहब ने ये ऑफर हेमा मालिनी को दिया थो, वो खुश हो गईं।

इसके बाद राज कपूर ने हेमा को अगले ही दिन स्क्रीन टेस्ट के लिए आर. के. स्टूडियों में बुलाया और हेमा पहुंच भी गई। जब राज कपूर ने हेमा मालिनी को इस फिल्म के किरदार रूपा की रूपरेखा और वेशभूषा के बारे में बताया तो हेमा दंग रह गई और उनके हाथ-पांव फूल गए।

फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में रूपा का किरदार अपने समय के हिसाब से काफी बोल्ड और बिंदास था। जिसके करने के लिए हेमा मालिनी राजी नहीं थी, लेकिन वो राज कपूर से सीधे ना भी नहीं कर सकती थीं।

जब राज साहब ने हेमा मालिनी को रूपा के किरदार के कपड़े पहनकर कैमरे के सामने आने को कहा तो, हेमा ड्रेसिंग रूम में तो गई, लेकिन वहां से चुपचाप भाग गई। जब काफी देर होने के बाद भी हेमा बाहर नहीं आई, तो राज कपूर के समझ गए कि हेमा इस किरदार को नहीं करना चाहती है। इसके बाद राज कपूर ने इस किरदार के लिए जीनत अमान को चुना था।

Updated on:
30 Sep 2021, 7:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा