बॉलीवुड

BTown Celebs ने खुद लीक की अपनी प्राइवेट चैट, दोस्तों और परिवार से बात करने के लहजे को फैंस के साथ किया शेयर

बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा लाइमलाइट में बने रहना चाहते है, जिसके कारण वह हमेशा कुछ न कुछ एक्टिविटी करते रहते है, जिससे उनके फैंस की निगाहें उन पर टिकी रहे। वहीं कुछ बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस के साथ अपनी प्राइवेट चैट लीक कर दी थी।
3 min read
Aug 20, 2021
celebs-chat-leak.jpg

हम अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जानने के लिए एक्ससाइटेड होते रहते हैं। इसलिए हम मैगज़ीन भी पड़ते है और न जाने कितने बॉलीवुड सेलेब्स के इंटरव्यू भी देख चुके होते हैं। इससे हमें यह तो पता चल जाता है कि बॉलीवुड सितारें क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं, कहा पार्टीस और शापिंग करने जाते हैं। लेकिन कुछ रह जाता हैं तो वह हैं कि वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से क्या उसी तरह ही बात करते है जैसे कि हम लोग करते है। वहीं अपने फैंस की इन सारी क्युरिसिटी को देखते हुए अपने जीवन के छोटे मोटे पल बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर शेयर करते रहत है, इतना ही नहीं कुछ ने तो अपने चैट सोशल मीडिया पर लीक कर दी है और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच हो रही बातों को सबके सामने रख दिया। हम ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में आपको बताने जा रहे है जिन्होंने अपने चैट खुद लीक कर दी।

सबसे पहले बात करें कपूर फैमिली की तो जान्हवी कपूर की सौतेली सिस्टर अंशुला कपूर ने अपने फैमिली ग्रुप की चैट लीक करदी थी। इस ग्रुप को डैड्स किड्स कहा जाता है। इस ग्रुप में सभी कपूर मेम्बर हैं। कहा जाता है कि इस ग्रुप में बोनी कपूर ही सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं और ग्रुप चैट में देखा गया कि किस तरह बोनी कपूर सभी की लोकेशन कन्फ़र्म करते रहते हैं और अपने बच्चों की सेफ्टी पर नजर बनाएं रहते है।

बात करें करीना कपूर की तो ये भी कहा फैमिली ग्रुप बनाने से पीछे हट सकती हैं। आपको बता दे कि करीना के फ़ैमिली ग्रुप में सिर्फ सिस्टर्स ही ऐड हैं। जिसमें करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा शामिल हैं और यह सिस्टर्स बिना किसी फिल्टर के किसी भी टॉपिक पर बात करती रहती है और करीना कपूर ने अपने इस ग्रुप की चैट लीक करदी थी।

सभी की तरह जब दीपिका ने अपने फ़ैमिली ग्रुप की चैट लीक की तब सभी को पता चला कि आखिर दीपिका किस नाम से अपने पति रणवीर को बुलाती हैं। दीपिका के इस ग्रुप में उनके मम्मी पापा और सास ससुर भी शामिल हैं।

बात करें बच्चन फैमिली की तो इस फैमिली का भी एक ग्रुप है, जिसमें सभी लोग अपने अपने मेसिज ड्रॉप करते रहते हैं। एक बार एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी सिस्टर श्वेता नन्दा के साथ कॉफ़ी विद करण शो में पहुँचे थे। जहाँ उन्होंने अपनी फैमिली को लेकर कई बातों का खुलासा किया था। अभिषेक ने बताया कि डैडी को अगर कोई मैसिज करता हैं, तो उसके बारें में पहले उनको कॉल करके बताना पड़ता हैं, तब जाकर वह मैसिज को रीड करते हैं। फैमिली ग्रुप में सबसे ज्यादा एक्टिव श्वेता के बेटे रहते हैं जो अपनी माँ को लेकर ही जोक मरते रहते हैं। बात करें जया बच्चन की तो वह हमेशा ग्रुप में ज्ञान भरे ही मैसिज भेजती हैं।

चोपड़ाज की बात करें तो इसका भी एक फ़ैमिली ग्रुप हैं, जिसमें 14 लोग एड हैं और इनके ग्रुप का नाम चोपड़ाज हैं। प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मन्नारा ने बताया कि उनके फ़ैमिली ग्रुप में सभी को पिक सेंड करके बताना होता हैं कि वह लोग कहां हैं।

Published on:
20 Aug 2021 04:26 pm