बॉलीवुड

नीतू ने किया था खुलासा, इस वजह से ऋषि कपूर नहीं कर पाए किसी लड़की से अफेयर, वीडियो हो रहा वायरल

ऋषि के निधन के बाद नीतू कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
May 05, 2020
Rishi and Neetu
Rishi and Neetu

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषिप कपूर का हाल ही देहांत हुआ है। उनकी यादें और पुराने किस्से अब सोशल मीडिया पर वासरल हो रहे हैं। बता दें कि नीतू और ऋषि की जोड़ी रियल लाइफ में ही नहीं पर्दे पर भी हिट रही। ऋषि के निधन के बाद नीतू कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में नीतू कपूर कहती नजर आ रही हैं कि ऋषि उनके अलावा किसी और को इम्प्रेस कर ही नहीं पाते। बता दें कि नीतू और ऋषि कपूर का प्यार फिल्म के सेट पर ही शुरू हुआ था। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में साथ में की थीं। वर्ष 1980 में दोनों की शादी हो गई। अब इनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नीतू लव लाइफ पर बात कर रही हैं।

यह वीडियो सिमी ग्रेवाल के चैट शो का है, जिसमें नीतू कहती दिख रही हैं कि ऋषि कभी किसी को इम्प्रेस ही नहीं कर सकते। वीडियो में नीतू ने ऋषि कपूर के लिए बिगड़ैल शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि वे ना तो रोमांटिक हो सकते हैं और ना ही अफेयर रख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यहां तक कि यदि कोई लड़की उनसे पूछे कि क्या चल रहा तो वह ऐसे देखते कि वह लड़की ही भाग जाती।

हालांकि, अपने एक अन्य इंटरव्यू में नीतू ने अपने रिलेशनशिप में हुए उथल-पुथल को लेकर भी बातें की थीं। उन्होंने यह स्वीकार किया था कि उनके पास हर दिन ऋषि को छोड़ देने की वजह होती थी, लेकिन उन्होंने उन्हें कभी नहीं छोड़ा क्योंकि उनमें सभी अच्छी खूबियां भी थीं।

Published on:
05 May 2020 02:58 pm