बॉलीवुड

जब निया शर्मा ने ईशा शर्मा के साथ किया था लेस्बियन किस, लड़कों को किस करने को लेकर कही थी ये बात

साल 2017 में निया शर्मा ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने अपनी वेब सीरीज ट्व‍िस्टेड में सह अभिनेत्री को किस किया था। जिसके बाद निया ने एक इंटरव्यू में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लड़कों को किस करने को लेकर अपनी बात सामने रखी थी।

2 min read
When Nia Sharma opened up on kiss with costar Isha Sharma in Twisted
Nia Sharma

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) का काफी हॉट और बोल्ड अंदाज है। अपने इस अंदाज की वजह से लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। निया अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए अपने हॉट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कुछ साल समय पहले 2017 में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई वेबसीरीज 'ट्विस्टेड' (Web Series Twisted) में निया ने बेहद हॉट सीन शूट किया था। इस सीरीज में निया ने अपनी को-स्टार ईशा शर्मा लेस्बियन किस (Nia Sharma and Isha Sharma lesbian kiss) किया था।

निया इस सीन में बेहद हॉट लुक देती नजर आई थी। वहीं, उनके अपोजिट ईशा शर्मा का हॉट अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आया था। उस समय इन दोनों के लव मेकिंग सीन की काफी चर्चा हुई थी।

बाद मेंं निया शर्मा ने अपनी को-स्टार को किस करने के अनुभव के बारे में बताया था। निया शर्मा ने टीवी और रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कनन को इंटरव्यू में इस वेब सीरीज में दिए बोल्ड सीन को लेकर कहा था कि एक लड़की को किस करना मेरे लिए बहुत डिफिकल्ट टास्क था। मैं उस दौरान असहज महसूस कर रही थी। निया ने कहा था कि एक लड़की के साथ किसिंग सीन करने के बाद मुझे यकीन हुआ कि लड़कों को किस करना इससे ज्यादा आसन है।

इंटरव्यू में निया ने कहा था कि मेरे लिए ये सीन शूट करना बहुत मुश्किल था। मैं शूट के लिए खुद को मना नहीं पा रही थी। मैंने खुद को शांत रखने की कोशिश की। मैंने री-टेक लिया और फिर इस सीन को पूरा किया था। इसके साथ ही मुझे यकीन हुआ कि लड़कों को किस करना कितना आसान है।

निया शर्मा ने कहा था कि 'जब मैंने ट्व‍िस्टेड की तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपने शुरुआती दौर में थे, उस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ज्यादा पॉपुलर नहीं थे। जब लोगों को इस लव सीन के बारे में पता चला तो, सीरीज के बारे में बज बन गया था जो कि शो के लिए फायदेमंद साबित हुआ। लेकिन मैं एक लड़की को क‍िस करने से पहले बहुत घबराई हुई थी।

इसके बाद न‍िया शर्मा ने यह भी साफ किया था कि उन्हें लड़क‍ियों को क‍िस करने में कोई दिलचस्पी नहीं है और शायद आगे भव‍िष्य में वह ऐसे सीन करने से बचें।

Updated on:
27 Sept 2021 05:16 pm
Published on:
27 Sept 2021 04:33 pm
Also Read
View All
शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने काफिला रोककर की थी मुलाकात, जानें रोचक किस्से

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

Amrish Puri: बॉलीवुड का वो विलेन, जिसकी एक्टिंग के सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स