बॉलीवुड

जब सिर्फ हंसने पर प्रियंका चोपड़ा को पड़ गया था जोरदार थप्पड़, किस्सा सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

जहां प्रियंका के बारे में जानने के लिए हमेशा फैंस उत्साहित रहते हैं। वहीं, प्रियंका भी अपने कई इंटरव्यूज में बहुत मजेदार किस्से सुनाती रहती हैं। ऐसा ही उन्होंने एक अपने बचपन से जुड़ा किस्सा इंटरव्यू में सुनाया था।

2 min read
When Priyanka Chopra slapped by monkey
Priyanka Chopra

नई दिल्ली: ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जिंदगी से जुड़े कई किस्से हैं। जिनके बारे में जानने के लिए हमेशा ही उनके फैंस उत्साहित रहते हैं। वहीं, प्रियंका भी अपने कई इंटरव्यूज में बहुत मजेदार किस्से सुनाती रहती हैं। ऐसा ही उन्होंने एक अपने बचपन से जुड़ा किस्सा इंटरव्यू में सुनाया था, जिसमें एक बंदर ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया था। इस किस्से को सुनने के बाद लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए थे।

प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं

दरअसल, 2017 में प्रियंका चोपड़ा कपिल शर्मा के शो पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया था। ऐक्ट्रेस ने बताया कि वो तीसरी क्लास में थीं जब ये घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में कई पेड़ लगे हुए थे। एक दिन उन्हें एक पेड़ पर बंदरिया बैठी दिखी जो खुद को खुजा रही थी। ये देख प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और जोर-जोर से हंसने लगीं।

मारकर वापस पेड़ की ओर भाग गई

प्रियंका ने बताया था कि बंदरिया ने उन्हें हंसते हुए देखा और अचानक पेड़ से नीचे उतरकर उनके पास आई और उन्हें थप्पड़ मारकर वापस पेड़ की ओर भाग गई। ये सब देखकर खुद प्रियंका हक्का-बक्का देखती रह गईं थीं। प्रियंका को ये किस्सा आज भी याद है। पहले तो उन्हें डर लगता था लेकिन अब ये किस्सा याद करते हुए उन्हें हंसी आ जाती है।

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो मौजूदा समय में अपनी अपकमिंग स्पाई थ्रिलर ड्रामा ‘सिटाडेल’ का भी हिस्सा हैं। एक्ट्रेस नेफिल्म में कई स्टंड खुद किए हैं, जिसके कारण उन्हें कई चोटें भी आईं हैं। उन्होंने अपनी आइब्रोस्ज और सिर में लगी चोट की तस्वीरें भी लोगों के साथ शेयर की थीं।

Updated on:
25 Oct 2021 11:20 am
Published on:
25 Oct 2021 10:06 am
Also Read
View All
Cocktail 2 X Review: बुरे सपने से कम नहीं शाहिद-रश्मिका और कृति सेनन की फिल्म ‘कॉकटेल 2’, लोगों ने बताया डिजास्टर

‘कॉपी मत करो, अपनी ओरिजिनैलिटी बनाए रखो’, पाकिस्तानी किरदार और देव आनंद की सीख ने बदली थी शत्रुघन सिन्हा की किस्मत

‘मैं वापस आऊंगा’ पोस्टर क्यों बना सनसनी? इम्तियाज अली बोले- इसकी असली वजह हैं दिलजीत दोसांझ!

गर्भ में 9 महीने का बच्चा लेकर दर्द में भी परफॉर्म करती रहीं विठाबाई, श्रद्धा कपूर का ‘Eetha’ से वीडियो हुआ लीक

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद टूटकर बिखर गए थे सलमान खान, दर्द में पूरी की ‘सिकंदर’ की शूटिंग, अभिनेता विशाल वशिष्ठ का खुलासा