बॉलीवुड

जब किशोर कुमार से मिलने पहुंचे राजेश खन्ना, आधे घंटे तक किसी ने पानी तक नहीं पूछा

जब राजेश खन्ना गाने के सिलसिले में किशोर कुमार से मिलने के लिए गए तो पहले तो उन्हें आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। उसके बाद भी किशोर कुमार ने उनसे पानी तक नहीं पूछा।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2021, 12:42 PM IST
rajesh_khanna_kishore_kumar.jpg
Rajesh Khanna Kishore Kumar

नई दिल्ली। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को लेकर इंडस्ट्री में कई किस्से हैं और हो भी क्यों ना। उनका स्टारडम ही कुछ ऐसा था। वह ऐसे एक्टर थे जिनके नाम 74 गोल्डेन जुबिली हिट्स हैं। उन्होंने लगातार एक साथ 15 हिट फिल्मों का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है। राजेश खन्ना जैसी लोकप्रियता किसी एक्टर को दोबारा नहीं मिली। लोग उनके पीछे पागल थे। खासकर लड़कियां उनपर जान छिड़कती थीं। उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहती थीं। उन्हें खून से खत लिखा करती थीं। हालांकि, अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने ये सब हासिल नहीं हुआ था। एक बार तो किशोर कुमार ने उन्हें आधे घंटे इंतजार करवाने के बाद भी पानी तक नहीं पूछा था।

फिल्म 'अराधना' से मिली काका को पहचान
दरअसल, राजेश खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'आखिरी खत' से की थी। लेकिन असली पहचान उन्हें फिल्म 'अराधना' की वजह से मिली। फिल्म का एक गाना ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’ काफी हिट हुआ था। आज भी यह गाना लोगों का पसंदीदा है। इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था। ऐसे में जब राजेश खन्ना इस गाने के लिए उनसे मिलने के लिए गए तो पहले तो उन्हें आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। उसके बाद भी किशोर कुमार ने उनसे पानी तक नहीं पूछा।

आधे तक नहीं पूछा पानी
इस बारे में खुद राजेश खन्ना ने बॉम्बिनो को दिए इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था, 'जब अराधना फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो किशोर कुमार ने पूछा कि मैं किस हीरो के लिए प्ले बैक दे रहा हूं। जिसके बाद उन्हें बताया गया कि एक नया लड़का है। उन्होंने कहा कि मैं उनसे मिलना चाहता हूं। मैं उनके घर गया और हमारी मुलाकात हुई। उन्होंने मुझसे पूछा कि फिल्मों में काम क्यों करना चाहते हो? मैंने जवाब दिया कि मैं हमेशा से एक्टर बनना चाहता था और लोगों की सेवा करना चाहता था। उन्होंने कहा किस तरह की सेवा तो मैंने कहा उनका मनोरंजन करके।'

वह मुझपर स्टडी कर रहे थे
राजेश खन्ना ने आगे बताया, 'इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा कि तुमसे मिलकर खुशी हुई। उन्होंने मुझसे पूछा कि चाय पियोगे या कॉफी। इससे पहले मैं आधे तक बैठा रहा था। लेकिन उन्होंने मुझसे पानी का एक गिलास तक नहीं पूछा। वह जानना चाहते थे कि मैं क्या करना चाहता हूं और मेरा मकसद क्या है? इसके बाद राजेश खन्ना बताते हैं कि बाद में मुझे पता कि वह मुझपर स्टडी कर रहे थे।'

Published on:
Also Read
View All
“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान

‘पत्नी और बेटी को भी ट्रोलर्स ने नहीं छोड़ा’, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी का छलका दर्द, बोले- मैं कुछ नहीं कर पाया

“बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा”, फिल्ममेकर कुणाल कोहली का फूटा गुस्सा, पुलिस ने भी दिया रिएक्शन

‘मैं लोगों से तेज आवाज में बात नहीं कर सकता’, दलेर मेहंदी ने मीका सिंह को दिया था विवाद के बाद जवाब

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग