नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सालों से वह फिल्म इंडस्ट्री में काम करते आ रहे हैं। ऐसे में फैंस उनसे बेहद प्यार करते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी में कई तरह के मुश्किलों का सामना किया है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे थे। दरअसल, 26 जुलाई, 1982 को फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग करते समय अमिताभ के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया था। वह पुनीत इस्सर के साथ एक फाइट सीन की शूटिंग कर रहे थे।