बॉलीवुड

जब ऐश्वर्या राय की वजह से सलमान-शाहरुख के बीच हुआ था जबरदस्त झगड़ा, एक्ट्रेस को चुकानी पड़ी थी भारी कीमत

फिल्म चलते-चलते के मुहूर्त शॉट पर शाहरुख खान और सलमान खान की बीच खूब लड़ाई हुई थी। सालों बाद शाहरुख ने सलमान संग हुई इस लड़ाई पर खुलकर बात की थी। जिसके साथ ही उन्होंने लड़ाई की असल वजह
3 min read
• •
Updated: 8 Sep 2021, 11:34 AM IST
salman fight with shahrukh
salman fight with shahrukh

नई दिल्ली। बॉलीवुड में सलमान खान (Salman Khan) जितना अपनी फिल्मों से चर्चा में रहे हैं उससे कही ज्यादा वो विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। फिर चाहे बात बाहर की हो, या फिर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच की हो, जिसमें शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और सलमान के बीच का झगड़ा आज भी कोई नही भूल पाया है। भले ही आज वो बहुत अच्छे दोस्त हों, लेकिन एक वक्त था जब दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। ये झगड़ा इस सीमा तक पहुंच गया था कि वे लोग एक दूसरे के आमने सामने होने पर अपना राहें तक बदल लेते थे। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि यह झगड़ा ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की वजह से हुआ था।

दरअसल, यह बात उस समय की है जब सलमान-ऐश्वर्या एक-दूसरे को पंसद करते थे। तब ऐश्वर्या राय फिल्म चलते-चलते में शाहरुख खान के साथ शूटिंग कर रही थी। भले फिल्म चलते चलते में शाहरुख खान के साथ रानी मुखर्जी ने काम किया है लेकिन इसके पहले ऐश्वर्या राय को इस फिल्म के लिए कास्ट कि गई थीं।सूत्रों की मानें तो इस फिल्म का जब मुहूर्त शॉट हो रहा था तभी सलमान ने वहां पहुंचकर ना केवल शॉट रोकने की कोशिश की थी, बल्कि काफी हंगामा भी किया था और शाहरुख पर आरोप लगाया कि वो ऐश्वर्या के साथ कुछ ज्यादा ही फ्री होने की कोशिश कर रहे थे।

फिल्म चलते चलते की शूटिंग के बीच सलमान खान काफी बाधा डालने लगे थे एक बार तो अपनी गाड़ी लेकर ही सेट पर घुस गए। जिसके बाद शाहरुख और सलमान के बीच कहासुनी हुई। सलमान को शाहरुख का गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के साथ काम करना बिल्कुल भी पसंद नही आ रहा था। और एश्वर्या को लेकर ही दोनो के बीच झगड़ा होना शुरू हो गया। दोनों को इस तरह से झगड़ते देख ऐश्वर्या सेट से निकलकर चली गईं। शाहरुख मना करते रहे पर ऐश्वर्या ने किसी की नहीं सुनी। शाहरुख ने गुस्से में आकर काजोल को लेने का फैसला लिया, जिस पर वो आज भी पछताते हैं। हालांकि, काजोल ने भी इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया।

इसके बाद शाहरुख खुद रानी मुखर्जी के पास गए। बताया जाता है कि पहले फिल्म रानी ने भी इस फिल्म को करने से मना कर दिया था, लेकिन शाहरुख की गुजारिश के बाद उन्होंने इस फिल्म को साइन कर लिया।

शाहरुख खान हुए शर्मिंदा

सलमान खान संग हुई इस लड़ाई के बारें में शाहरुख ने 10 साल बाद बात की। साल 2018 में एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था सलमान संग काम को लेकर लड़ाई नहीं हुई थी। किसी पर्सनल बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। शाहरुख ने बताया था कि उन्होंने अपने बच्चों को भी इस लड़ाई के बारें में अलग तरह से समझाया था। शाहरुख ने ये भी कहा था कि सलमान संग हुई लड़ाई को लेकर वो काफी शर्मिंदा भी हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘रामायण’ देखकर स्टॉकहोम में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, अनुपम खेर बोले- मेरा मन खुशी और गर्व से भर गया

एक ही छत के नीचे आए मलाइका अरोड़ा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता और एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, दिवाली पार्टी में दिखे सितारे

Ramayana Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर की रामायाण ने ओपनिंग पर किया धमाका, पहले दिन तोड़े ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड

“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया