
Katrina Kaif upset Salman Khan
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दंबग सलमान खान रियल लाइफ में रोमांस के मामले में काफी कमजोर रहे हैं जिन जिन एक्ट्रेस से उन्होंने दिल लगाने की कोशिश की है वो उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर चली गई। इन्हीं के बीच कैटरीना कैफ का नाम भी सलमान खान से जुड़ा था। यहां तक कि दोनों की डेट को लेकर भी अफवाह थी। वे दोनों अक्सर हर इंवेट में एक साथ देखे जाते थे। उनकी साथ देखी गई तस्वीरों से लोगों को यह विश्वास हो चुका था कि इनका रिश्ता दोस्ता का नही इससे कहीं ज्यादा हैं। हालांकि, दोनों ने रिश्ते में होने की बात स्वीकार नहीं किया था। भले ही वो एक दूसरे से प्यार नही करते है लेकिन यह बात भी सच है कि दोनों एक दूसरे की तारीफ और सम्मान करते हैं।
साल 2011 में सलमान खान ने राजीव मसंद के साथ हुए एक इंटरव्यू में, कैटरीना को लेकर एक बयान दिया था जिसमें बताया था कि उन्हें उनकी छोटी स्कर्ट पहनने से परहेज था। जब इंटरव्यू में कैटरीना की फिल्मों को देखने बारे में पूछा गया तो सलमान ने बताया था कि क्यों वह एक्ट्रेस की सभी फिल्में नहीं देखते हैं। सलमान ने बातों ही बातों में बताया कि कैटरीना फिल्मों में जो पहनती है या करती हैं, उन्हें यह देखना बिल्कुल भी ठीक नहीं लगता।
अभिनेता ने इंटरव्यू में कहा था, ' यहां तक कि एक बार मैंने जब उन्हें छोटी स्कर्ट पहने हुए देखा था तो मुझे काफी खराब लगा था। इसके बारे में मैने उनसे बात भी की थी। लेकिन इसके बाद मैं कूल हो गया। और इन चीजों को छोड़ देना ही उचित समझा। क्योंकि मेरे पास कोई विकल्प नहीं है, इसलिए उन चीजों से दूर रहना बेहतर है।'
अच्छा बॉयफ्रेंड ना होने की बात:
इसी इंटरव्यू में सलमान से पूछा गया कि वो एक अच्छे बॉयफ्रेंड है लेकिन भाई जान से इस बात को मानने से इंकार कर दिया था।उन्होंने कहा था कि रिश्ते और शादी को लेकर उनके विचार, महिलाओं के साथ जीवन का अनुभव बहुत खराब रहा है।
Published on:
7 Sep 2021, 2:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.