बॉलीवुड

सलमान ख़ान एग्जाम में नकल करने के लिए किया था यह काम, सलीम ख़ान ने ख़ुद किया ख़ुलासा

बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान बचपन में एग्जाम में पास होने के लिए किया करते थे ऐसे काम। खुद पिता सलीम खान ने इस बात का किया था खुलासा। चलिए जानते हैं सलीम खान ने क्या कहा।
2 min read
Mar 04, 2022
salman_khan.jpg

बाॅलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सलमान खान बाॅलीवुड में करीबन 33 साल से राज कर रहे हैं। सलमान ने बाॅलीवुड में 1989 में डेब्यू किया था। हालांकि सलमान की बतौर हीरो उनकी पहली सबसे सफल फिल्म मैंने प्यार किया था जो कि 1989 में ही रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को दर्शको की और से इतना ज्यादा पंसद किया गया की सलमान रातों रात स्टार बन गए। सलमान ने 33 साल से बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में कि हैं। सलमान की फैंन फोलोइंग करोड़ो की तदाद में हैं।

सलमान की फिल्मों से लेकर सलमान की पर्सनल लाइफ से जुड़े हर किस्से अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसी ही एक किस्सा सलमान के पिता ने सलमान के बारें में कपिल शर्मा शो पर खुलासा किया हैं। जिसे सुनने के बाद सलमान के फैंस की भी हस्सी नहीं रुक रही हैं। सलमान बचपन से ही काफी नटखट थे। यह बात किसी से छुपी नहीं हैं।

सलीम खान के साथ इस शो में सलमान, अरबाज और सोहैल खान भी पहुंचे थे। उनके सामने ही सलीम साहब ने सलमान से जुड़ी एक बहुत बड़ी पोल खोल दी थी। जिसे सुन वहां बैठे ऑडियंस के साथ खुद सलमान खान भी हंसने लगे थे। सलमान का बच्पन से ही पढ़ाई में मन नहीं लगता था और सलमान पढ़ाई में भी कुछ खास नहीं थे।

कपिल शर्मा शो में सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा कि “ यह तीनों एक साथ स्कूल में पढ़ाई किया करते थे। इसी दौरान उनके घर एक व्यक्ति हरमेशा मेरे घर आया करता था। जिसका नाम था गणेश। यह लोग उस गणेश नाम के व्यक्ति के आने पर काफी खातिरदारी किया करते थे। ऐसे की चाय ले लो, पानी पी लीजिए। लेकिन कभी इतनी खातिरदारी यह मेरी भी नहीं करते थे।

सलीम खान के बेटो का यह व्यवहार सलीम खान को कुछ हजम नहीं हुआ। हरमेशा सलमान उनके आव-भगत में लगे रहते। यह तीनों उन गणेश नाम के व्यक्ति के आसपास मंडराते रहते थे। सलीम खान कहते हैं “ मैने सोचा आखिर ऐसा क्यों। जब मैंने पता लगाया तो पता चला कि वो गणेश इन लोगों को लीक पेपर लाकर देता था जिससे ये लोग एग्जाम में चीटिंग कर पास हो पाएं। जैसे ही सलीम साहब ने ये बात बताई सलमान खान हंसने लगे और कहते हैं ऐसा मैने पास होने के लिए किया।

Updated on:
04 Mar 2022 01:52 pm
Published on:
04 Mar 2022 01:51 pm
Also Read
View All
शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

प्रेग्नेंसी के आखिरी वक्त में दीपिका पादुकोण ने बयां किया दर्द, दूसरे बच्चे के आने से पहले शेयर किया खास अपडेट

MeToo विवाद के बाद गुमनामी में जी रहे हैं TV के ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ, दोस्त बोले- ‘अब किसी से मिलना नहीं चाहते’

200 करोड़ की ‘Dhamaal 4’ ने पहले दिन कमाए 13.75 करोड़, नहीं तोड़ सकी ‘वेलकम टू द जंगल’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड